गुजरात सीरियल ब्लास्ट का आरोपी आतंकी अब्दुल सुभान कुरैशी दिल्ली से गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने गणतंत्र दिवस से पहले एक बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम किया है। पुलिस की स्पेशल सेल ने दिल्ली दहलाने की साजिश रच रहे आतंकवादी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आतंकी पहचान इंडियन मुजाहिद्दीन के अब्दुल सुभान कुरैशी के तौर पर हुई है। सुभान 2008 के गुजरात बम ब्लास्ट का आरोपी है।

Abdul Subhan Qureshi

अब्‍दुल कुरैशी मोस्‍ट वांटेड आतंकवादी है। कुरैशी को दिल्‍ली पुलिस की स्‍पेशल सेल के बीच गोलीबारी हुई थी इसके बाद उसे पकड़ा। पुलिस के मुताबिक सुभान कुरैशी दिल्ली में किसी बड़ी साजिश को अंजाम देने आया था। कुरैशी एक इंजीनियर है और बम बनाने में माहिर माना जाता है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को सुभान कुरैशी दिल्ली में होने के इनपुट मिले थे। इससे पहले तीन आतंकी दिल्ली के जामा मस्जिद इलाके में छिपे होने की खबर मिली थी। उसके बाद से ही राजधानी को हाई अलर्ट पर रखा गया था।

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के डीसीपी प्रमोद कुशवाह ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि, हमने भारत के मोस्ट वांटेड आतंकवादी और इंडियन मुजाहिद्दीन के संस्थापकों में से एक अब्दुल सु्ब्हान कुरैशी को गिरफ्तार किया है। वह फिर से इंडियन मुजाहिद्दीन को खड़ा करने की कोशिश कर रहा था। सु्ब्हान कुरैशी नेपाल फर्जी कागजातों के साथ रह रहा था। वह भारत इंडियन मुजाहिद्दीन को फिर से खड़ा करने आया था। अब्दुल सुभान को 14 दिन की पुलिस हिरासत में लिया गया है।

बता दें कि 26 जुलाई, 2008 में शहर में 19 लगातार बम विस्फोट हुए थे। इनमें 56 लोग मारे गए और 238 घायल हो गए थे। इंडियन मुजाहिदीन ने इन विस्फोटों की जिम्मेदारी ली थी। सुरक्षा एजेंसियों को 11 जुलाई 2006 में मुंबई में हुए ट्रेन ब्लास्ट में इसकी तलाश थी। इसके अलावा दिल्ली, बेंगलुरु और अहमदाबाद में हुए धमाकों में भी उसका हाथ बताया जाता है। सूत्रों के मुताबिक कि इंडियन मुजाहिदीन के सारे ऑनलाइन काम तौकीर ही करता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+