दिल्ली: भैंस के कटड़े ले जा रहे छह लोगों को भीड़ ने घेरकर पीटा
दिल्ली भैंस के कटड़े ले जा रहे छह लोगों के साथ मारपीट
नई दिल्ली। दिल्ली के बाबा हरिदास नगर भैंस के कटड़े लेकर जा रहे लोगों को भीड़ ने घेर लिया और मारपीट की। भीड़ ने उस वाहन को भी तोड़ दिया जिसमें ये कटड़े ले जा रहे थे। पुलिस ने हमलावरों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

खबर के मुताबिक, छह लोग एक वाहन में भैंस के कटड़ों को ले जा रहे थे, जब ये लोग दिल्ली के हरिदास नगर में थे, तो कुछ इन कटड़ो को काटने के लिए ले जाने की बात कहते हुए जमा हो गए। इसके बााद भीड़ बढ़ गई और गाड़ी में मौजूद छह लोगों को भीड़ ने उतार कर मारपीट शुरू कर दी। भीड़ ने कटड़ों को गाड़ी से उतार लिया और गाड़ी में तोड़फोड़ की।
Recommended Video

सभी छह लोगों ने किसी तरह से जान बचाई और पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने मामले को संभाला। दिल्ली में हाल के दिनों में पशुओं के लेकर जा रहे लोगों पर हमलों की कई घटनाएं सामने आई हैं। कुछ समय पहले भी इस तरह के मामले सामने आए थे, जब गाय और भैंस लेकर जा रहे लोगों को भीड़ ने घेरकर मारपीट की थी।












Click it and Unblock the Notifications