Shraddha Walkar Case : आफताब को ले जा रही पुलिस वैन पर हमला, तलवार लहराते दिखे लोग, VIDEO

Shraddha Aftab मामले में नया मोड़ आता दिख रहा है। दिल्ली पुलिस की वैन पर तलवार से अटैक की कोशिश करने वाले दो लोग हिरासत में लिए गए हैं। Shraddha Aftab Poonawala Case Police Van on Target Police nabbed two

Shraddha Aftab मामले में नया मोड़ आता दिख रहा है। हत्यारोपी आफताब पूनावाला को ले जा रही दिल्ली पुलिस की वैन पर तलवार लिए युवक ने अटैक किया। दिल्ली पुलिस ने हमला करने के आरोप में दो लोगों को हिरासत मे ंलिया है। बता दें कि श्रद्धा वालकर मामले में सनसनीखेज सूचनाओं की रिपोर्ट्स सामने आई हैं। आफताब ने कथित तौर पर श्रद्धा की हत्या कर उसकी डेड बॉडी को 35 टुकड़े करने के बाद ठिकाने लगा दिया।

Recommended Video

    Shraddha Case: Aftab को ले जा रही Police की गाड़ी पर हमला, हमलावर क्या बोला ? | वनइंडिया हिंदी|*News
    हिंदू सेना के सदस्य होने का दावा

    हिंदू सेना के सदस्य होने का दावा

    समाचार एजेंसी ANI के मुताबिक सोमवार को श्रद्धा हत्याकांड के आरोपी आफताब पूनावाला को ले जा रही पुलिस वैन पर तलवार लेकर कम से कम 2 लोगों ने हमला किया। हमला करने वाले खुद को हिंदू सेना का सदस्य बताते हैं।

    पुलिस ने हिरासत में लिया

    पुलिस ने हिरासत में लिया

    दिल्ली में फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) कार्यालय के बाहर अटैक करने वाले लोगों ने दावा किया कि वे हिंदू सेना के सदस्य हैं। दिल्ली में एफएसएल कार्यालय के बाहर श्रद्धा हत्याकांड के आरोपी आफताब पूनावाला को ले जा रही पुलिस वैन पर हमला करने वाले दो लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

    पुलिस वैन सुरक्षित है

    पुलिस वैन सुरक्षित है

    ANI ने सूत्रों के हवाले से बताया कि दिल्ली पुलिस की तीसरी बटालियन पर जेल से कैदियों को लाने ले जाने की जिम्मेदारी है। जब आफताब को ले जा रही पुलिस वैन पर तलवार लिए दो लोगों ने हमला किया उस समय पुलिस वैन में आफताब के साथ एक सब-इंस्पेक्टर और चार पुलिसकर्मी सहित 5 पुलिसकर्मी मौजूद थे। पुलिस वैन सुरक्षित है।

    आफताब का नार्को टेस्ट

    आफताब का नार्को टेस्ट

    श्रद्धा और आफताब मामले में पुलिस ने नार्को टेस्ट कराने की पहल की है। हालांकि, पॉलीग्राफी टेस्ट में आफताब ने चकमा दिया है, ऐसी खबरें सामने आई हैं। अब नार्को टेस्ट कराया जाना है। एक और रिपोर्ट में सामने आया कि आफताब की सुरक्षा के मद्देनजर उसे तिहाड़ के सेल नंबर 4 में अकेले रखा जाएगा और खाना पुलिस के सामने खाना होगा।

    नीचे देखें अटैक की वीडियो---

    कठघरे में आफताब का कैरेक्टर

    अब तक सामने आई रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि श्रद्धा के साथ रिश्ते में रहने के बावजूद आफताब की कई लड़कियों से रिश्ते थे। पुलिस ने अंगूठी खोज निकाली है, जो श्रद्धा से छीनकर आफताब ने दूसरी लड़की को दे दी थी। लड़की की पहचान कर ली गई है, पुलिस की टीम उससे भी पूछताछ करेगी।

    श्रद्धा आफताब लिव इन रिलेशन में थे

    श्रद्धा आफताब लिव इन रिलेशन में थे

    गौरतलब है कि महाराष्ट्र की श्रद्धा आफताब के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी, ऐसा अब तक की मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है। श्रद्धा के पिता की शिकायत पर दिल्ली पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+