15 अगस्त से पहले लाल किले के गेट पर लगाए बड़े-बड़े कंटेनर्स, जानिए वजह

नई दिल्ली, 08 अगस्त: 15 अगस्त से पहले लाल किले की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। दिल्ली पुलिस ने शिपिंग कंटेनर्स को लगातार एक दीवार बना दी है, जो एक ढाल का काम करेगी। दरअसल, स्वतंत्रता दिवस समारोह से पहले लाल किले के प्रवेश द्वार पर दीवारों की तरह ऊंचे शिपिंग कंटेनर रखे गए हैं।दिल्ली पुलिस का कहना है कि ऐसा सुरक्षा कारणों के चलते किया जा रहा है। 26 जनवरी को राजधानी में हिंसक मोड़ लेने वाली किसानों की ट्रैक्टर रैली का हवाला देते हुए पुलिस ने बताया कि वे कोई जोखिम नहीं उठाना चाहते।

Recommended Video

    Delhi Red Fort Security: 15 अगस्त से पहले लाल किले के सामने खड़ी की गई कंटेनर दीवार | वनइंडिया हिंदी
    Red Fort

    जानकारी के मुताबिक पुलिस ने बतााय कि इन कंटेनरों को सजाया जाएगा, साथ ही इन पर कलर भी होगा। दिल्ली पुलिस के सूत्रों का कहना है कि ऐसा हाल ही में हुए ड्रोन हमलों के बाद भी किया जा रहा है। बता दें कि हर साल प्रधानमंत्री लाल किले की प्राचीर से स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्र को संबोधित करते हैं।

    इस साल 26 जनवरी को प्रदर्शनकारी किसानों ने लाल किले के परिसर में प्रवेश किया था, जिसके चलते किसानों के विरोध प्रदर्शन की पृष्ठभूमि में सुरक्षा बलों के साथ झड़प हुई थी। इस तरह की घटना को फिर से टालने के लिए और आतंकी धमकियों को ध्यान में रखते हुए पुलिस हाई अलर्ट पर हैं।

    एक तरफ दिल्ली में किसानों का प्रदर्शन जारी है। इस बीच पुलिस कोई रिस्क नहीं उठाना चाहती। जिसके चलते पहले ही लालकिले के आसपास इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी है। किसानों को देखते हुए लाल किले के पास बड़े-बड़े कंटेनर्स गेट पर लगाए गए हैं, ताकि अगर कोई प्रदर्शनकारी पुलिस को भेदकर घुस भी आता है तो वह कंटेनर्स को पार नहीं कर पाए। इधर, खुफिया एजेंसियों को लगातार इनपुट मिल रहा है कि 15 अगस्त के दिन आतंकी संगठनों के अलावा असामाजिक तत्व हंगामा करने की फिराक में हैं। ऐसे में लाल किले पर प्रदर्शन करने का प्रयास किया जा सकता हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+