Shalimar bagh Chunav Result: क्या शालीमार बाग सीट पर AAP मार पाएगी जीत की हैट्रिक? किस-किस के बीच मुकाबला

Shalimar bagh Chunav Result: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 (Delhi Assembly Election 2025) के लिए 5 फरवरी को वोटिंग के बाद अब सभी नजरें नतीजों पर हैं। 8 फरवरी को दिल्ली विधानसभा चुनाव की मतगणना होगी। ऐसे में शामीमार बाग विधानसभा सीट (Shalimar bagh assembly Seat) पर भी कड़ा मुकाबला होने जा रहा है।

शालीमार बाग दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों में से एक प्रमुख सीट है। यह चांदनी चौक लोकसभा क्षेत्र के अंदर आता है। 2015 से इस सीट पर आम आदमी पार्टी की बंदना कुमारी का कब्जा है। इस बार भी आप ने उनको ही चुनाव मैदान में उतारा है।

Shalimar bagh Chunav Result

पहले शालीमार बाग बाहरी दिल्ली का हिस्सा था, लेकिन चुनाव आयोग द्वारा 2008 के परिसीमन के बाद यह चांदनी चौक का हिस्सा बन गया। शालीमार बाग, जिसे शालीमार गार्डन के नाम से भी जाना जाता है, दिल्ली में यमुना नदी के तट पर स्थित है।

Shalimar bagh Assembly: शालीमार बाग में कुल 58.28 प्रतिशत मतदान

वोटिंग फीसदी की बात करें तो शालीमार बाग में कुल 58.28 प्रतिशत मतदान हुआ है।

Shalimar bagh Candidate: किस पार्टी से कौन उम्मीदवार?

  • आप से बंदना कुमारी
  • बीजेपी से रेखा गुप्ता
  • कांग्रेस से प्रवीण जैन

Shalimar bagh Assembly: 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव रिजल्ट

2020 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में AAP की बंदना कुमारी ने 57,707 वोटों के साथ सीट जीती। उनकी निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा की रेखा गुप्ता को 54,267 वोट मिले, जबकि कांग्रेस पार्टी के जेएस नायोल को 2,491 वोट मिले।

Shalimar bagh Assembly: 2015 दिल्ली विधानसभा चुनाव रिजल्ट

2015 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में आप की बंदना कुमारी ने 62,656 वोटों के साथ जीत हासिल की थी, उन्होंने भाजपा की रेखा गुप्ता को हराया था, जिन्हें 51,678 वोट मिले थे। कांग्रेस उम्मीदवार सुलेखा अग्रवाल को 3,200 वोट मिले थे।

शालीमार विधानसभा सीट का पूरा चुनावी इतिहास पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें: Shalimar bagh Assembly Election History

दिल्ली विधानसभा चुनाव से जुड़ी अन्य खबरें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+