Shaheed Diwas 2025: 'शहीद-ए-आजम को मिले भारत रत्न', राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने केंद्र सरकार से की मांग
Shaheed Diwas 2025: भारत के इतिहास में 23 मार्च का दिन बेहद खास माना जाता है। आज ही के दिन भारत के स्वतंत्रता संग्राम को धार देने वाले तीन महान क्रांतिकारियों भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को फांसी दी गई थी। इन तीनों वीरों ने देश की आजादी में जो अपना योगदान दिया था वो भारतीय इतिहास में अमर हो गया ।
वहीं शहीद दिवस पर राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने केंद्र सरकार से शहीद-ए-आजम भगत सिंह को भारत रत्न देने की मांग की है।

Shaheed Diwas 2025: इसी दिन मिली थी फांसी
23 मार्च को भारत इन वीर योद्धाओं को शहीद दिवस के रुप में याद करता है। ताकि देशवासी उनके बलिदान और उनके आदर्शों को अपने जीवन में उतार सकें।
भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव ने न केवल अंग्रेजों के खिलाफ सशस्त्र संघर्ष किया, बल्कि अपने विचारों के जरिए देश के युवाओं को प्रेरित भी किया। भगत सिंह ने अपने जीवन का उद्देश्य देश की आजादी को बनाया और कम उम्र में ही उन्होंने अंग्रेजों के खिलाफ कई ऐसे कदम उठाए, जिन्होंने अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला डाली थी।
Shaheed Diwas 2025: 'भगत सिंह को मिले सच्ची श्रद्धांजलि, राघव चड्ढा
राज्यसभा सांसद और आप नेता चड्ढा ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर ट्विट करते हुए लिखा,
"लिख रहा हूँ अंजाम ,कल इसका आगाज़ आयेगा..
मेरे लहू का हर एक कतरा इंकलाब लायेगा.."
आज शहीद दिवस पर शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह को नमन करते हुए हम फिर से उन्हें भारत रत्न देने की मांग करते हैं। मुझे उम्मीद है कि सरकार देश के 140 करोड़ लोगों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए भारत माता के इस वीर सपूत को यथाशीघ्र भारत रत्न देकर सच्ची श्रद्धांजलि देगी।












Click it and Unblock the Notifications