किसानों के 13 फरवरी को दिल्ली कूच से पहले हाई अलर्ट, सुरक्षा कड़ी, ड्रोन से निगरानी

Delhi Farmers Protest: 13 फरवरी को दिल्ली किसानों के कूच के मद्देनजर हाई अलर्ट पर है। लगभग 200 किसान यूनियनों ने 13 फरवरी के 'दिल्ली चलो' मार्च का ऐलान किया है, जिसे लेकर हरियाणा पुलिस ने एक ट्रैफिर एडवाइजरी जारी की है। वहीं दिल्ली के बॉर्डर इलाकों में भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

विरोध प्रदर्शन से पहले कानून व्यवस्था के लिए दिल्ली के सीलमपुर इलाके और हरियाणा के पंचकुला शहर में बड़ी सभाओं पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। किसानों के दिल्ली मार्च के आह्वान से पहले सिंघु बॉर्डर के पास सुरक्षा कड़ी की जा रही है।

Delhi Farmers Protest

किसानों के मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस भी हाई अलर्ट पर है और दिल्ली की सभी सीमाओं पर कड़ी सुरक्षा बरती जा रही है। दिल्ली पुलिस द्वारा निगरानी के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया जा रहा है। वहीं दिल्ली पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करने के लिए टिकरी बॉर्डर पहुंचे।

दरअसल, संयुक्त किसान मोर्चा और किसान मजदूर मोर्चा सहित किसान संगठनों ने कई मांगों, विशेष रूप से फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) सुनिश्चित करने वाला कानून बनाने के लिए केंद्र सरकार पर दबाव बनाने के लिए मार्च का आह्वान किया है।

इधर, हरियाणा और पंजाब के किसानों को दिल्ली बॉर्डर पर पहुंचने से रोकने के लिए दिल्ली पुलिस ने तैयारी शुरू कर दी है और बॉर्डर पर बड़ी-बड़ी क्रेनें और कंटेनर लगा दिए गए हैं। अगर किसान किसी भी तरह से हरियाणा और पंजाब पार करके दिल्ली की सीमा में घुसने की कोशिश करेंगे तो बॉर्डर को क्रेन और कंटेनर से सील कर दिया जाएगा। इसके अलावा पुलिस ने हरियाणा से पंजाब तक सभी मुख्य मार्गों पर संभावित यातायात व्यवधान के प्रति आगाह किया है।

इस बीच किसान नेता जगजीत सिंह दल्लेवाल ने बयान जारी कर कहा कि एक तरफ सरकार बातचीत का न्योता दे रही है, वहीं दूसरी तरफ हरियाणा में हमें डराने की कोशिश की जा रही है।

उन्होंने कहा कि सीमाएं सील की जा रही हैं, धारा 144 लागू कर दी गई है और इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं। क्या सरकार के पास इंटरनेट सेवाएं बंद करने का अधिकार है? ऐसे में रचनात्मक बातचीत नहीं हो सकती। सरकार को तुरंत इस पर ध्यान देना चाहिए।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+