दिल्ली: फिर खुलेंगे नर्सरी से कक्षा 8वीं तक के स्कूल, DDMA ने जारी की गाइडलाइन

नई दिल्ली, 29 सितंबर। कोरोना वायरस महामारी की वजह से बंद नर्सरी से कक्षा 8 तक के स्कूलों को अब फिर से खोला जाएगा। दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) ने चरणबद्ध तरीके से 1 नवंबर से फिर से नर्सरी से कक्षा 8 तक के स्कूलों को फिर से खोलने का ऐलान किया है। डीडीएमए की तरफ से बुधवार को कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए स्कूलों को फिर से खोलने को लेकर एक नोटिफिकेशन जारी किया। दिशानिर्देशों के अनुसार पहले कक्षा 6 से 8वीं तक के छात्र स्कूल जाएंगे, लेकिन 50 फीसदी की क्षमता से ही कक्षाएं शुरू की जाएंगी।

Schools from nursery to class 8 will open in Delhi DDMA issued guidelines

राष्ट्रीय राजधानी में कक्षा 9वीं से 12वीं तक के स्कूल कोरोना महामारी के कारण लंबे समय तक बंद रहने के बाद 1 सितंबर को फिर से खोल दिए गए थे। अब प्राइमरी क्लासेज के स्कूल भी खोल दिए गए हैं। मंगलवार को आधिकारिक स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 34 नए कोरोना के मामले सामने आए थे। शहर ने 373 एक्टिम मामलों के साथ कुलसंक्रमित मामलों की संख्या 14,38,780 हो गई है। एक्टिव मामलों में से 105 व्यक्तियों ने होम आइसोलेशन का विकल्प चुना है।

यह भी पढ़ें: दिल्ली के स्कूलों में अब तैयार होंगे नए भगत सिंह, केजरीवाल सरकार ने रचा है इतिहास- गोपाल राय

दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने ट्वीट कर बताया कि डीडीएमए की एक बैठक में विशेषज्ञों द्वारा दिए गए सुझाव के बाद कक्षा 6 से 8 तक के मिडिल स्कूल को त्योहारों के बाद खोलने का फैसला लिया गया है। बता दें कि बच्चों को स्कूल भेजने के लिए उनके माता-पिता की मंजूरी आवश्यक होगी। बच्चे चाहें तो घर से ही ऑनलाइन क्लास ले सकते हैं। सूत्रों का कहना है कि विभाग को पैरंट्स, टीचर्स से अच्छा फीडबैक मिला है और इसके आधार पर विभाग ने अपनी रिपोर्ट तैयार की थी। रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली में स्कूल खोलने को लेकर बनी एक्सपर्ट्स कमिटी ने तीन चरणों में स्कूल खोलने की सिफारिश की थी, जिसके आधार पर 1 सितंबर से 9वीं से 12वीं के स्कूल खोले गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+