सावधान! दिल्ली के टॉप स्कूलों में फैला खतरनाक वायरस, छुट्टी
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। अगर आप दिल्ली में रहते हैं और आपका बच्चा दिल्ली के टॉप स्कूल में पढ़ता है तो ये खबर आपके लिये बेहद जरुरी है। राजधानी के कई बड़े स्कूल इन दिनों छोटे बच्चों को होने वाली खतरनाक बीमारी की चपेट में है। इस बीमारी का नाम हेड फुट माउथ डिसीज (HFMD) है और इसके चलते कुछ स्कूलों के नर्सरी सेक्शन में छुट्ठी घोषित कर दी गई है। एक बाद एक दर्जनों मामले सामने आने के बाद दिल्ली में हड़कंप मच गया है और अस्पतालों में इसके बेहतर इलाज मुहैया कराये जा रहे हैं।
हेड फुट माउथ डिसीज (HFMD) के बारे में आपको बता दें कि ये आंतों के वायरस से होने वाली गंभीर बीमारी है जो आम तौर पर नवजात या फिर छोटे बच्चों को ही निशाना बनाती है। इसमें बच्चों को तेज बुखार और हाथों-पैरों में फोड़े हो जाते हैं। यह बलगम, सलाइवा या मल के संपर्क में आने पर तेजी से फैलती है। HFMD को नर्सरी स्कूलों और प्ले स्कूलों में कई बार संक्रामक रोग की तरह फैलते देखा गया है, खास तौर से गर्मियों और उसके ठीक बाद के समय में।













Click it and Unblock the Notifications