Govardhan 2023: सौरभ भारद्वाज ने प्रदेशवासियों को दी गोवर्धन पूजा की बधाई, कही ये बात

Govardhan Puja 2023: पूरे देश में आज यानी 14 नवंबर को गोवर्धन का पर्व मनाया जा रहा है। गोवर्धन के इस खास मौके पर दिल्ली के मंत्री और आप नेता सौरभ भारद्वाज दिल्लीवासियों को बधाई दी है। साथ ही, उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने गोवर्धन को अपनी कनिष्ठ अंगुली पर उठाकर इंद्र के अहंकार को चूर किया था।

मंत्री सौरभ भारद्वाज ने मंगलवार 14 नवंबर को अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल से तस्वीर शेयर की है। साथ ही, उन्होंने गोवर्धन की दिल्ली वासियों को शुभकामनाएं भी दी।

Saurabh Bhardwaj

सौरभ भारद्वाज ने लिखा,

गोवर्धन पर्वत भगवान श्रीकृष्ण की लीलास्थली है। यहीं पर भगवान श्रीकृष्ण ने द्वापर युग में ब्रजवासियों को इन्द्र के प्रकोप से बचाने के लिये गोवर्धन पर्वत अपनी कनिष्ठ अंगुली पर उठाया था और इंद्र के अहंकार को चूर किया था। गोवर्धन पूजा की आप सभी को ढेर सारी शुभकामनाएं, जय श्री कृष्णा

इससे पहले सीएम अरविंद केजरीवाल ने भी गोवर्धन पूजा की बधाई दी। उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर लिखा, 'गोवर्धन पूजा के पावन पर्व की आप सभी को हार्दिक मंगलकामनाएँ। भगवान श्री कृष्ण जी की कृपा से आप सभी के जीवन में सुख-समृद्धि और ख़ुशियां बनी रहें।'

बता दें कि गोवर्धन पूजा में गौ धन यानी गायों की पूजा की जाती है और गायों को देवी लक्ष्मी का स्वरूम भी कहा गया है। कुछ जगहों पर गोवर्धन को अन्नकूट के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन मुख्य रूप से भगवान श्रीकृष्ण और गोवर्धन पर्वत की पूजा की जाती है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गोवर्धन कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को मनाया जाता है। इस बार गोवर्धन पूजा 13 नवंबर दोपहर 2.56 बजे से 14 नवंबर दोपहर 2.36 बजे तक मनाई जाएगी। अब चूंकि उदयातिथि मान्य होती है इसलिए गोवर्धन पूजा आज मनाई जा रही है। शुभ मुहूर्त सुबह 6 बजकर 43 मिनट से लेकर सुबह 8 बजकर 52 मिनट तक है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+