सौरभ भारद्वाज ने कहा, 'स्टैंडिंग कमेटी के चुनाव में भाजपा पार्षदों ने डाले हमारे पक्ष में वोट'
सौरभ भारद्वाज ने कहा कि चूंकि यहां कांग्रेस के पार्षद नहीं हैं, इसका मतलब कुछ बीजेपी पार्षद हैं, जिन्होंने आप को वोट दिया है।

Saurabh Bhardwaj: आम आदमी पार्टी (AAP) नेता और पटेल नगर के वार्ड नंबर 86 से पार्षद शैली ओबेरॉय दिल्ली की नई मेयर चुनी गईं। शैली ओबेरॉय ने अपनी प्रतिद्वंद्वी रेखा गुप्ता को 34 वोटों से हरा दिया। इस बीच आप के राष्ट्रीय प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज का दावा है कि दिल्ली एमसीडी स्थायी समिति के 6 सदस्यों के मतदान में आप को 138 वोट मिले और बीजेपी को कम वोट मिले। उन्होंने कहा कि आप के 134 पार्षद थे, एक बीजेपी में शामिल हो गया। सौरभ भारद्वाज ने कहा कि चूंकि यहां कांग्रेस के पार्षद नहीं हैं, इसका मतलब कुछ बीजेपी पार्षद हैं, जिन्होंने आप को वोट दिया है।
दिल्ली में नगर निगम की स्टैंडिंग कमेटी के चुनाव में आम आदमी पार्टी ने बड़ा दावा करते हुए कहा है कि हमारे पास केवल 133 पार्षद हैं लेकिन उसे स्टैंडिंग कमेटी के चुनाव में 138 वोट मिले हैं। आम आदमी पार्टी ने क्रॉस वोटिंग का दावा किया है। सौरभ भारद्वाज ने कहा कि हमारे पास 133 पार्षद हैं लेकिन हमें 138 वोट मिले हैं। यानी 5 पार्षदों ने हमारे पक्ष में क्रॉस वोटिंग की है। उन्होंने कहा कि यहां कांग्रेस के पार्षद नहीं हैं, इसका मतलब बीजेपी के चार पार्षद ने हमारे पक्ष में वोटिंग की है।
Recommended Video

सौरभ भारद्वाज ने ट्वीट कर कहा कि आम आदमी पार्टी के पास 134 पार्षद थे, एक सुबह भाजपा में चले गए। लेकिन आज आम आदमी पार्टी को 138 वोट मिले हैं। मतलब भाजपा के 5 पार्षदों ने आम आदमी पार्टी के समर्थन में वोट दिया है।
एमसीडी की स्टैंडिंग कमेटी के 6 सदस्यों के लिए मतदान हो रहा है, जबकि 7 प्रत्याशी मैदान में है। आम आदमी पार्टी ने आमिल मलिक, रमिंदर कौर, मोहिनी जीनवाल और सारिका चौधरी को उम्मीदवार बनाया है। वहीं बीजेपी की ओर से कमलजीत सहरावत और पंकज लूथरा मैदान में है। जबकि निर्दलीय पार्षद गजेंद्र सिंह भी चुनाव लड़ रहे हैं। गजेंद्र बीजेपी में शामिल हो गए हैं।
वहीं, मेयर चुनाव के कुछ घंटे बाद स्थायी समिति के सदस्य के चुनाव को लेकर एमसीडी हाउस में जमकर हंगामा हुआ था। स्थायी समिति के सदस्यों के चुनाव को लेकर एमसीडी हाउस के अंदर बीजेपी और आप सदस्यों के बीच हंगामा हुआ था। दिल्ली की मेयर शैली ओबेरॉय ने आरोप लगाया था कि बीजेपी पार्षदों ने स्थायी समिति के चुनाव के दौरान मुझ पर हमला करने की कोशिश की थी।
यह भी पढ़ें- Delhi Mayor: कैसे अरुणा आसफ अली बनी थीं दिल्ली की पहली मेयर












Click it and Unblock the Notifications