सत्येंद्र जैन का कपिल मिश्रा पर पलटवार, मानसिक संतुलन खोने का लगाया आरोप

सत्येंद्र जैन ने कहा कि कपिल मिश्रा ने अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं, इसीलिए वो लगातार निराधार आरोप लगा रहे हैं। अगर उनकी बात में सच्चाई है तो वो आरोपों से संबंधित सबूत दिखाएं।

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर घूस लेने का आरोप लगाने वाले आम आदमी पार्टी सरकार में मंत्री रहे कपिल मिश्रा पर सत्येंद्र जैन ने पलटवार किया है। सत्येंद्र जैन ने कहा है कि कपिल मिश्रा अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं। यही वजह है कि वो ऐसे निराधार आरोप लगा रहे हैं।

कपिल मिश्रा पर बरसे सत्येंद्र जैन

झूठ बोल रहे हैं कपिल मिश्रा: सत्येंद्र जैन

झूठ बोल रहे हैं कपिल मिश्रा: सत्येंद्र जैन

दिल्ली सरकार में मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा है कि कपिल मिश्रा के झूठ बोलने की कोई सीमा नहीं है। उनके सभी आरोप निराधार है। उनका कहना है कि मैं 5 मई को मुख्यमंत्री आवास पर मौजूद नहीं थी। मैं इस बात को कई तरीकों से साबित कर सकता हूं।

'कपिल मिश्रा लगा रहे निराधार आरोप'

'कपिल मिश्रा लगा रहे निराधार आरोप'

सत्येंद्र जैन ने कहा कि कपिल मिश्रा ने अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं, इसीलिए वो लगातार निराधार आरोप लगा रहे हैं। अगर उनकी बात में सच्चाई है तो वो आरोपों से संबंधित सबूत दिखाएं। वो संबंधित कागजात देकर साबित करें कि आखिर उनके आरोपों में कितनी सच्चाई है?

कपिल मिश्रा ने लगाया है केजरीवाल पर घूस लेने का आरोप

कपिल मिश्रा ने लगाया है केजरीवाल पर घूस लेने का आरोप

बता दें कि कपिल मिश्रा ने रविवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर घूस लेने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि मैंने अपनी आंखों से देखा था कि सत्येंद्र जैन ने दो करोड़ रुपए दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को दिए थे। ये पैसे मुख्यमंत्री आवास पर दिए गए, और नगद में दिए गए हैं। इन आरोपों के बाद सोमवार को 'आप' विधायक कपिल मिश्रा एसीबी दफ्तर पहुंचे। कपिल मिश्रा ने एसीबी से वाटर टैंकर घाटोले की शिकायत की।

कपिल मिश्रा के आरोपों को आम आदमी पार्टी ने किया खारिज

कपिल मिश्रा के आरोपों को आम आदमी पार्टी ने किया खारिज

इस मामले में इन आरोपों को खारिज करते हुए सत्येंद्र जैन ने कपिल मिश्रा के आरोपों को खारिज कर दिया है। दूसरी ओर आम आदमी पार्टी की ओर से भी अरविंद केजरीवाल पर घूस लेने के आरोपों को खारिज किया गया है। लगातार पार्टी की ओर से सफाई आ रही है। सोमवार को आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह सामने आए और कपिल मिश्रा के आरोपों पर सवाल उठाते हुए, सबूत सौंपने की बात कही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+