दिल्ली: स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा- कोरोना के 80% नए मामलों में हुई डेल्टा वेरिएंट की पुष्टि
राजधानी दिल्ली में कोरोना की दूसरी लहर के दौरान जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजे कम से कम 80% सैंपलों में कोरोना का डेल्टा वेरिएंट मिला है।
नई दिल्ली, 10 अगस्त। राजधानी दिल्ली में कोरोना की दूसरी लहर के दौरान जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजे कम से कम 80% सैंपलों में कोरोना का डेल्टा वेरिएंट मिला है। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने इस बात की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि दिल्ली में जुलाई में जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेगे गए 83.3% सैंपलों में कोरोना के डेल्टा वेरिएंट की पुष्टि हुई है।

Recommended Video
यह भी पढ़ें: Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: फिर परेशान हुईं 'बबीता जी', फैंस से कहा-'आप लोग जो मुझसे... '
डेल्टा वेरिएंट दिसंबर 2020 में भारत में ही पाया गया था, इसके बाद यह धीर-धीरे 95 देशों में फैल गया। देश में कोरोना की दूसरी लहर में मरने वाले ज्यादातर लोगों की मौत का कारण यही वेरिएंट था। वहीं अल्फा वेरिएंट पहली बार ब्रिटेन में पाया गया था। वहीं दूसरी ओर सत्येंद्र जैन ने कहा कि कोरोना की संभावित तीसरी लहर को देखते हुए दिल्ली सरकार विभिन्न अस्पतालों में 37,000 कोविड बेड की तैयारी कर रही है। उन्होंने कहा कि इस बार 12 हजार आइसीयू बेड तैयार किये जा रहे हैं। पिछली बार 6 हजार आइसीयू थे और लगभग 22 हजार से 23 हजार के बीच ही बेड थे। हम इस बार बेडों की संख्या दोगुनी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली में ग्रेडेड रिस्पांस सिस्टम लागू कर दिया गया है। यदि कोरोना वायरस संक्रमण की दर 0.5 फीसदी तक पहुंचती है तो पहला लेवल स्टार्ट हो जाएगा, 1 फीसदी दर होने पर दूसरा लेवल, 2 फीसदी पर तीसरा लेवल और संक्रमण की दर 5 फीसदी होने पर चौथा लेवल स्टार्ट हो जाएगा और इसे रेड अलर्ट माना जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications