Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: फिर परेशान हुईं 'बबीता जी', फैंस से कहा-'आप लोग जो मुझसे... '
नई दिल्ली, 15 जुलाई। एक बार फिर से लोकप्रिय टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में 'बबीता जी' का किरदार निभाने वाली मुनमुन दत्ता काफी परेशान हैं, वजह है फेक अकाउंट। उनके नाम से LinkedIn पर कई फेक प्रोफाइल बने हुए हैं। जिन्हें लेकर अब बबीता जी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फैंस को सूचित किया कि 'वह लिंक्डइन पर नहीं है।'

फिर परेशान हुईं 'तारक मेहता... ' की बबीता जी,
उन्होंने अपनी पोस्ट में आगे लिखा है कि 'यदि आप लिंक्डइन में मेरे नाम से किसी के साथ बातचीत कर रहे हैं तो आप 100% एक फ्रॉड से बात कर रहे हैं,ये बहुत अजीब है, मैं साफ-साफ कह दूं कि मेरा लिंक्डइन पर कोई अकाउंट नहीं है।'

कौन हैं मुनमुन दत्ता ?
टीवी की हॉट एक्ट्रेस में से एक मुनमुन दत्ता काम से ज्यादा विवादों को लेकर चर्चा में रहती हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें 'बबीता जी' ने जातिसूचक शब्द का इस्तेमाल किया था। जिस पर बवाल मच गया था। हालांकि वीडियो के जारी होने के दो घंटे बाद उन्होंने उसको डिलीट कर दिया था।

'जाति विशेष पर आपत्तिजनक टिप्पणी'
लेकिन जाति विशेष पर आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर उनके खिलाफ उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हरियाणा, महाराष्ट्र, गुजरात और राजस्थान और कई जगह एफआईआर कराई गई थी, जिसके बाद मुनमुन दत्ता को काफी ट्रोल भी किया गया था, हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने बड़ी राहत देते हुए उनके खिलाफ दर्ज सभी मामलों पर रोक लगा दी थी लेकिन लोगों ने मुनमुन दत्ता पर तंज कसना बंद नहीं किया था।

बाल गायिका के रूप में शुरू किया था करियर
28 सितंबर 1987 को पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में जन्मी मुनमुन दत्ता ने बाल गायिका के रूप में अपना करियर शुरू किया था। वो आकाशवाणी और दूरदर्शन के लिए प्रोग्राम करती थी। उन्होंने जी टीवी के 2004 के धारावाहिक 'हम सब बाराती' में अभिनय की शुरुआत की थी। वो 'मुंबई एक्सप्रेस' और 'हॉलिडे' फिल्मों में दिखाई पड़ चुकी हैं।

बेबाकी के लिए मशहूर मुनमुन दत्ता
अपनी बेबाकी के लिए मशहूर मुनमुन दत्ता ने साल 2017 में 'मीटू कैंपेन' का हिस्सा बनकर किए खुलासे पर सबको हैरान कर दिया था। मुनमुन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए बताया था कि कैसे उनके पड़ोस में रहने वाले अंकल ने उनके साथ गलत काम किया था ,यहीं नहीं मुनमुन ने इस बात भी खुलासा किया था कि स्कूल टाइम में उनके ट्यूशन टीचर ने उनके प्राइवेट पार्टस को छूने की कोशिश की थी।












Click it and Unblock the Notifications