दिल्ली पुलिस ने खोया जांबाज पुलिस इंस्पेक्टर, डेंगू से सरिता विहार के SHO की मौत

एक डेंगू मच्छर इतना खतरनाक होता है कि इससे किसी भी व्यक्ति की जान जा सकती है। चाहे व्यक्ति का पद कितना ही बड़ा हो। इसका अंदाजा दक्षिण-पूर्व जिले के सरिता विहार थाने के थानाध्यक्ष रजनीश शर्मा की मौत से लगाया जा सकता है। थानाध्यक्ष रजनीश शर्मा की मौत बुधवार को डेंगू से हो गई। तबीयत खराब होने की वजह से उन्हें 28 अक्टूबर से रोहिणी स्थित महराजा अग्रसेन अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

delhi police

इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला डीसीपी ईशा पांडेय ने बताया कि थानाध्यक्ष रजनीश शर्मा की डेंगू से मौत हो गई। दिल्ली में डेंगू से होने वाली मौत के मामले में भी यह इस साल का पहला केस है। दिल्ली में डेंगू की वजह से स्थिति इस वर्ष बहुत ज्यादा ही खराब है। पिछले वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष 30 अक्तूबर तक कुल 2175 मामले आ चुके हैं।

1997 में बातौर सब-इंस्पेक्टर किया था ज्वाइन
रजनीश शर्मा ने 1997 में बतौर सब-इंस्पेक्टर दिल्ली पुलिस में ज्वाइन किया था। उनकी पहचान एक अच्छे थानाध्यक्ष के रूप में होती थी। वह अपने कर्तव्यों का निर्वहन हमेशा ईमानदारी से करते थे। यही वजह थी कि उन्हें 2013 में असाधारण कार्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। उनकी मौत से दिल्ली के पुलिसकर्मी भी दुखी हैं।

18 मई 2022 को बनाया गया था सरिता विहार का थानाध्यक्ष
दिल्ली पुलिस अधिकारियों के अनुसार रजनीश शर्मा की तैनाती 18 मई, 2022 को सरिता विहार थाने के थानाध्यक्ष के तौर पर की गई थी। वहीं, इससे पहले उनकी तैनाती नई दिल्ली के रेलवे स्टेशन पर थानाध्यक्ष के रूप में की गई थी। उनके निधन पर जिला डीसीपी ने भी दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस ने एक जांबाज अफसर खो दिया है। दिल्ली पुलिस में उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। वहीं, दिल्ली के पुलिसकर्मियों की तरफ से उन्हें बुधवार को श्रद्धांजलि दी गई।

ये भी पढ़ें- Delhi Ka Mausam: दिल्ली में छाई धुंध की चादर, AQI पहुंचा 364, तापमान में भी गिरावट

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+