चुनाव नतीजों के शुरुआती रुझान देख आप नेता संजय सिंह ने क्या कहा

दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 (Delhi Election Results 2020) के शुरुआती रुझानों से एक बार फिर साफ हो गया है कि आम आदमी पार्टी (AAP) दिल्ली में सरकार बनाने जा रही है। आप दफ्तर के बाहर भारी भीड़ है। इसमें मीडिया की तादाद ज्यादा है। इसी बीच आम आदमी पार्टी (AAP) के सांसद और दिल्ली प्रभारी संजय सिंह का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा, 'अंतिम परिणाम की प्रतीक्षा करें, हम एक बड़ी जीत दर्ज करने जा रहे हैं।'

Sanjay Singh Says we are going to register a massive win

आम आदमी पार्टी (AAP) के सांसद और दिल्ली प्रभारी संजय सिंह, एनडी गुप्ता और सुशील गुप्ता पार्टी कार्यालय पर जश्न मनाते हुए मीडिया से बात की। उन्होंने कहा, 'चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक सुबह साढ़े 1 बजे तक आम आदमी पार्टी 58 सीटों पर आगे है। अंतिम परिणाम की प्रतीक्षा करें, हम एक बड़ी जीत दर्ज करने जा रहे हैं।' उन्होंने आगे बोलते हुए कहा, 'आज हिंदुस्तान जीत गया।' बता दें कि 11 फरवरी की सुबह 8 बजे से मतगणना कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आरंभ हो गए थे।

Recommended Video

      Delhi Election Result 2020 : AAP की सुनामी में विपक्ष का सफाया, कार्यकर्ता हुए खुश | वनइंडिया हिंदी

      8 बजे बैलेट पेपर की गिनती शुरू होते ही कुछ रुझानों में आम आदमी पार्टी 6 और भारतीय जनता पार्टी 4 सीटों पर आगे रही है। वहीं, सुबह 8.20 बजे तक आम आदमी पार्टी को 37 सीटों पर आगे चल रही है और भाजपा काफी पीछे सिर्फ 10 सीटों पर आगे है। कांग्रेस अभी तक सिर्फ 2 सीटों पर ही बढ़त बनाती दिख रही है। रुझानों के हिसाब से AAP की सरकार बनना तय है और अरविंद केजरीवाल तीसरी बार दिल्ली के मुख्यमंत्री बनते दिख रहे हैं।

      वहीं, शुरुआती रुझानों को देखते हुए कांग्रेस के प्रत्याशियों ने अपनी हार स्वीकार कर ली है। कांग्रेस नेता मुकेश शर्मा ने ट्वीट किया है कि मैं अपनी हार स्वीकार करते हुए, विकासपुरी विधानसभा क्षेत्र के सभी मतदाताओं व कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करता हूं और आशा करता हूं कि क्षेत्र का चौमुखी विकास होगा। मैं भविष्य में भी दिल्ली, विकासपुरी व उत्तम नगर विधानसभा क्षेत्र के चौमुखी विकास के लिए लड़ाई लड़ता रहूंगा।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+