संजय सिंह बोले- पीएम मोदी और भाजपा ने पेपर लीक देश बना दिया है, युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा
NEET Paper Leak Case: देशभर के NEET परीक्षा का मामला गरमा चुका है, छात्र सड़कों पर उतर कर नीट परीक्षा को रद्द करने की मांग कर रहे हैं।
वहीं इस बीच NEET पेपर लीक मामले को लेकर आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने एक बार फिर इस मामले को लेकर प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी और केंद्र की भाजपा सरकार पर लाखों छात्रों का भविष्य बरबाद करने का आरोप लगाया है।

आप सांसद संजय सिंह ने गुरुवार को एक प्रेस कान्फ्रेंस की जिसमें उन्होंने आरोप लगाया कि नरेंद्र मोदी और भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार में देश के करोड़ों युवाओं की ज़िंदगी के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। उन्होंने कहा देश को पेपर लीक देश बना दिया है। ये लोग एक भी परीक्षा ठीक से नहीं करा पा रहे हैं। यह देश और युवाओं के भविष्य के लिए बहुत बड़ा खतरा है।
उन्होंने कहा उत्तर प्रदेश में लगातार पेपर लीक हो रहा है। नीट का पेपर लीक हो रहा है जेईई का पेपर लीक हो रहा है। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के अधीन आने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक हो रहे हैं, तो ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जवाबदेही बनती है या नहीं?












Click it and Unblock the Notifications