संजय सिंह बोले- अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल को रोका जा रहा लेकिन AAP संसद में उठाएगी दिल्ली जल संकट का मामला
दिल्ली जल संकट के बीच हरियाणा से पानी की मांग को लेकर भूख हड़ताल कर रही जल मंत्री की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
आतिशी के अस्पताल में भर्ती होने के बाद अब आम आदमी पार्टी ने दिल्ली संकट का मामल संसद सत्र में उठाने का ऐलान किया है।

इसके बारे राज्य सभा सांसद संजय सिंह ने जानकारी। उन्होंने बताया आतिशी बीते पांच दिनों से भूख हड़ताल पर थीं। उनकी तबीयत खराब होने के बाद उन्हें अपनी भूख हड़ताल तोड़नी पड़ी है।
इसके साथ ही संजय सिंह ने कहा हम दिल्ली का पानी छोड़ने के लिए पीएम को पत्र भी लिख रहे हैं, अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल को रोका जा रहा है लेकिन हम संसद में अपनी आवाज उठाएंगे।
AAP सांसद संजय सिंह ने बताया आतिशी की रात में तबीयत अचानक बहुत खराब हो गई थी, उनका शुगर लेवल 43 था, उनका सबसे कम शुगर लेवल 36 था। डॉक्टरों ने सुझाव दिया कि उसे तुरंत भर्ती करना होगा अन्यथा उसकी जान जा सकती थी।
संजय सिंह ने बताया जल मंत्री को आतिशी को एलएनजेपी में सुबह 3.30-4 बजे आईसीयू में भर्ती कराया गया था... वह अभी भी आईसीयू में है, हम दिल्ली का पानी छोड़ने के लिए पीएम को पत्र भी लिख रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल को रोका जा रहा है लेकिन हम संसद में अपनी आवाज उठाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications