इतना सन्नाटा क्यों है भाई? संजय सिंह ने BJP और RSS के खिलाफ खोला मोर्चा

आप सांसद संजय सिह ने BJP और RSS पर हमला बोलते हुए कहा कि आरएसएस और बीजेपी के अंदर सन्नाटा पसरा हुआ है। उन्होंने कहा इसका मतलब है कि अरविंद केजरीवाल जी ने जो 5 सवाल पूछे थे उनमें सच्चाई है।केजरीवाल के सवालों पर जवाब मांगते हुए संजय सिंह ने कहा केजरीवाल जी के सवालों का जवाब पूरा देश जानना चाहता है लेकिन इसपर RSS और BJP ने खामोशी साधी हुई है।

उन्होंने आगे कहा, अरविंद केजरीवाल जी ने पूछा कि अपने आप को देशभक्त कहने वाली RSS इस बात से सहमत है, कि भारतीय जनता पार्टी कोई राजनीतिक दल नहीं, बल्कि एक अपहरण गैंग बन चुका है। ED का डर दिखाकर, पैसे से विधायकों को खरीदकर पार्टियों को तोड़ने का काम जो बीजेपी द्वारा किया जा रहा है, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत जी इसपर क्या मानते हैं। यह सवाल सिद्धांत, उसूल और सच्चाई से जुड़े हुए हैं। अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि दिल्ली के सीएम वो शख्स हैं जिन्होंने सिद्धांतो की बात पर दो बार सीएम पद पर लात मारकर कहा कि हम सच्चाई की लड़ाई लड़ेंगे। एक तरफ केजरीवाल हैं, जो सिद्धांतो के चलते सीएम पद छोड़ देते हैं दूसरे तरफ भारत के प्रधानमंत्री हैं जो 75 साल की उम्र में भीअपनी कुर्सी से चिपके रहना चाहते हैं।

Sanjay Singh

संजय सिंह ने अरविंद केजरीवाल के सवालों को फिर दोहराया

1) मोदी जी ED-CBI का दुरुपयोग कर पार्टियाँ तोड़ और सरकारें गिरा रहे हैं, क्या ये सब देश के लिए सही है?

2) मोदी जी ने ख़ुद जिन नेताओं को सबसे बड़े भ्रष्टाचारी बताया था, उन्हें BJP में शामिल कर लिया। क्या आपने ऐसी BJP की परिकल्पना की थी?

3) RSS की देख रेख में पली-बढ़ी बीजेपी के मौजूदा कदमों से सहमत हैं आप? क्या आपने मोदी जी को कभी ये सब करने से नही किया मना?

4) JP नड्डा द्वारा RSS की जरूरत न होने का बयान क्या RSS कार्यकर्ताओं को ठेस नहीं पहुंचाता?

5) आडवाणी जी पर लागू हुआ 75 साल की उम्र में रिटायरमेंट का नियम क्यों मोदी जी पर नहीं होता लागू?

' सवालों का जवाब RSS और बीजेपी को देना चाहिए'

आप सांसद संजय सिंह यही नहीं रुके और कहा कि BJP के नेता कह रहे हैं कि अरविंद केजरीवाल ने खुद जो सिद्धांत पार्टी को लेकर बनाए उन पर वो खुद नहीं चले। बाते बनाने से बाते नहीं चलती। बात आंख से आंख मिलाकर चलती है। इन 5 सवालों का जवाब आरएसएस और बीजेपी नेताओं को देना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+