Sangam Vihar Chunav Result: संगम विहार सीट पर AAP के दिनेश मोहनिया ने बढ़ाई बढ़त

Sangam Vihar Chunav Result 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव सम्पान हो चुके हैं और आज फैसले का दिन है। 8 बजे से मतों की गिनती शुरू होने के बाद मतगणना पूरी होने के बाद चुनाव के नतीजे सामने आ गए हैं। इस बार दिल्ली में आम आदमी पार्टी, भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बेचेह त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिला लेकिन इस बार जनता भाजपा के पक्ष में गई।

राजधानी की प्रतिष्ठित सीट में से एक संगम विहार विधानसभा सीट पर हर चुनाव में जबरदस्त मुकाबला देखने को मिलता है। इस बार, आम आदमी पार्टी (AAP) के दिनेश मोहनिया, भारतीय जनता पार्टी (BJP) के चंदन कुमार चौधरी और कांग्रेस के हर्ष चौधरी के बीच एक तीखा त्रिकोणीय मुकाबला हुआ।

Sangam Vihar Chunav Result

संगम विहार सीट का ताजा हाल

संगम विहार सीट से AAP प्रत्याशी दिनेश मोहनिया शुरूआती रुझानों में पिछड़ने के बाद वापसी नहीं कर पाए। भाजपा के चंदन कुमार चौधरी ने बढ़त बरकरार रखते हुए जीत दर्ज की है। काउंटिंग पूरी होने के बाद चंदन कुमार चौधरी ने AAP प्रत्याशी दिनेश मोहनिया को 344 वोटों से हरा दिया है।

संगम विहार सीट से उम्मीदवार

1.दिनेश मोहनिया (Dinesh Mohaniya; AAP)
2.चंदन कुमार चौधरी (Chandan Kumar Chaudhary; BJP)
3.हर्ष चौधरी (Harsh Chaudhary; Congress)

पिछले चुनावों का रिकॉर्ड

2020 के विधानसभा चुनाव में, AAP के दिनेश मोहनिया ने संगम विहार से जनता दल यूनाइटेड के शिव चरण लाल गुप्ता को 42,522 वोटों के अंतर से हराया था। वहीं, 2024 के लोकसभा चुनाव में, इस क्षेत्र की प्रतिष्ठित संगम विहार सीट (जो दक्षिण दिल्ली लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आती है) में BJP प्रत्याशी रामवीर सिंह बिधूड़ी ने AAP उम्मीदवार सही राम को 1,24,333 वोटों के अंतर से हरा दिया था।

दिल्‍ली चुनाव 2025 के मुख्‍य आंकड़े

  • कुल सीटें: 70
  • बहुमत का आंकड़ा: 36
  • कुल उम्मीदवार: 699
  • मतदान केंद्र: 13,766
  • कुल मतदाता: 1.56 करोड़
  • कुल वोटिंग प्रतिशत: 60.54

दिल्ली विधानसभा चुनाव से जुड़ी अन्य खबरें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+