संदीप दीक्षित की AAP के खिलाफ भड़ास जारी, कांग्रेस के बड़े नेताओं से अलग बयानबाजी
Sandeep Dixit: इंडिया गठबंधन में आम आदमी पार्टी के शामिल होने के बाद से कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित काफी भड़के हुए नजर आ रहे हैं। संदीप दीक्षित लगातार कांग्रेस के बड़े नेताओं से अलग बयानबाजी कर रहे हैं। इस बार वह आप नेता सुशील गुप्ता पर भड़के गए।
समाचार एजेंसी एएनआई को साक्षात्कार देते हुए संदीप दीक्षित ने सुशील गुप्ता को खरी खोटी सुना दी। संदीप दीक्षित ने कहा कि कौन हैं सुशील गुप्ता? ये वही हैं जो पहले कांग्रेस में सीट मांगते फिरते थे। वो भी कांग्रेस में कुछ व्यापार करने आए थे। मुझे नहीं पता, इस आदमी को गंभीरता से नहीं लें...ऐसे लोग टिप्पणी के लायक नहीं हैं।

संदीप दीक्षित ने कल AAP को गीदड़ से बदतर बताया था
संदीप दीक्षित (Sandeep Dixit) ने कहा कि मैं तो आम आदमी पार्टी की तुलना गीदड़ से भी नहीं करूंगा क्योंकि गीदड़ में भी कुछ बढ़िया क्वालिटी होती है। उसका भी प्रकृति में कुछ योगदान होता है। संदीप दीक्षित ने कहा कि केजरीवाल जी को जब ऐसा लग रहा कि इस बिल से संघीय ढांचे पर प्रहार हो रहा है तो फिर वह जम्मू-कश्मीर को जब केंद्रशासित प्रदेश बनाया जा रहा था तब वह क्यों नहीं बोले। वह चंडीगढ़ और पुड्डुचेरी और पर बात क्यों नहीं करते हैं। क्या केवल दिल्ली के लोगों को ही पूर्ण राज्य का अधिकार चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications