दिल्ली में 8 से 10 सिंतबर तक लगने वाले हैं लॉकडाउन जैसे प्रतिबंध! देखें कौन से इलाके और सड़कें रहेंगी बंद

दिल्ली में होने वाले जी20 शिखर सम्मेलन के मद्देनजर 8, 9 और 10 सितंबर को सार्वजनिक अवकाश रहने वाला है। इसे लेकर दिल्ली सरकार ने अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। जी-20 शिखर सम्मेलन नौ और 10 सितंबर को दिल्ली में होगा।

सरकार की ओर से जारी अधिसूचना में स्कूल-कॉलेज, दफ्तर, मार्केट से लेकर कई चीज बंद रहेंगी। लुटियंस दिल्ली के आसपास के बाजार बंद होंगे। तीन दिन तक प्रगति मैदान, कनॉट प्लेस और लुटियंस दिल्ली के आसपास के सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे।

g20-summit-delhi-traffic

इतना ही नहीं दिल्ली की सड़कें भी खाली दिखने वाली हैं। अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर दी है। पुलिस ने इसमें बताया कि किन सड़कों पर रोक रहेगी और कहां आप चल सकते हैं। जरूरी सेवाओं पर कोई रोक नहीं होगी और मेडिकल इमरजेंसी वाले वाहनों पर पूरी दिल्ली में बिना रोक के आ औऱ जा सकेंगे।

दूसरे राज्यों के लिए गुजरने वाले वाहनों को ईस्टर्न और वेस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे या अन्य वैकल्पिक रूट पर डायवर्ट किया जाएगा। ऐसे वाहनों को दिल्ली में एंट्री नहीं दी जाएगी। मालवाहक वाहनों (ट्रक या छोटे वाहन) को दिल्ली में एंट्री नहीं दी जाएगी। हालांकि, दूध, सब्जी, फल, मेडिकल सप्लाई देने वाले बड़े वाहनों को छूट रहेगी।

  • दूसरे राज्यों से आ रही बसों को भी दिल्ली में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। ऐसी सभी बसों को रिंग रोड पर ही रुकना होगा। दिल्ली में पहले से मौजूद बसें रिंग रोड और रिंग रोड से आगे दिल्ली की सीमाओं की ओर सड़क नेटवर्क पर चलेंगी। इन बसों को दिल्ली से बाहर जाने की परमिशन होगी।
  • टैक्सियों को नई दिल्ली जिले के बाहर सड़क नेटवर्क पर चलने की अनुमति होगी। साथ ही नई दिल्ली जिले के अंदर स्थित होटलों में बुकिंग वाले लोगों को ले जाने वाली टैक्सियों को नई दिल्ली जिले के अंदर सड़क नेटवर्क पर चलने की अनुमति होगी।
  • 8-10 सितंबर के बीच दिल्ली के सभी मेट्रो स्टेशनों पर यात्रियों के लिए मेट्रो सेवा उपलब्ध रहेगी। हालांकि, खान मार्केट, मंडी हाउस, केंद्रीय सचिवालय, सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन 9 सितंबर को 5 बजे सुबह से लेकर 10 सितंबर रात 11 बजे तक बंद रहेगा।
  • पश्चिम में वंदे मातरम मार्ग, उत्तर में दीन दयाल उपाध्याय मार्ग और पंचकुइयां मार्ग, पूर्व में मथुरा रोड और रिंग रोड और दक्षिण में लोधी रोड और कनॉट प्लेस रेलवे लाइन से घिरे क्षेत्र में यातायात की अनुमति नहीं होगी।
  • दिल्ली एयरपोर्ट, नई दिल्ली और पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशनों तक यात्रियों की आवाजाही की परमिशन होगी। हालांकि एडवाइजरी में यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे सुझाए गए मार्गों को चुनें और समय से पहले घर से निकलें।
  • नई दिल्ली जिले में होटलों, अस्पतालों और अन्य महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों के लिए हाउसकीपिंग, खानपान, आदि से जुड़े वाहनों को सत्यापन के बाद अनुमति दी जाएगी।
  • NH-48 से राव तुला राम मार्ग - ओलोफ पाल्मे मार्ग पर डायवर्ट किया जाएगा। NH-48 पर धौला कुआं की ओर किसी भी वाहन की आवाजाही की अनुमति नहीं होगी।
  • सभी प्रकार के माल वाहन, कमर्शियल वाहन, स्थानीय सिटी बसें जैसे दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) बसें और दिल्ली इंटीग्रेटेड मल्टी मॉडल ट्रांजिट सिस्टम (डीआईएमटीएस) बसें और अंतरराज्यीय बसों को मथुरा रोड (आश्रम चौक से आगे), भैरों रोड, पुराना किला रोड और प्रगति मैदान सुरंग के अंदर चलने की अनुमति नहीं दी जाएंगी।

एडवाइजरी के मुताबिक, 10 सितंबर की सुबह पांच बजे से दोपहर एक बजे तक नियंत्रित क्षेत्र-II में यातायात नियमों के चलते निम्नलिखित स्थानों तक पहुंच प्रतिबंधित रहेगी-

  1. अजमेरी गेट की ओर से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन
  2. श्यामा प्रसाद मुखर्जी (एसपीएम) रोड की ओर से पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन
  3. गीता कॉलोनी की ओर से शांति वन चौक
  4. विकास मार्ग की ओर से आईटीओ
  5. जवाहर लाल नेहरू (जेएलएन) मार्ग की ओर से राजघाट चौक
  6. मिंटो रोड की ओर से गुरु नानक चौक

इन रूट्स पर पर होगी चलने की अनुमति

उत्तर-दक्षिण गलियारा

रिंग रोड आश्रम चौक सराय काले खां - दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे नोएडा लिंक रोड - पुस्ता रोड - युधिष्ठिर सेतु - आईएसबीटी कश्मीरी गेट - रिंग रोड मजनू का टीला।

एम्स चौक से रिंग रोड धौला कुआं - रिंग रोड बरार स्क्वायर - नारायणा फ्लाईओवर राजौरी गार्डन जंक्शन - रिंग रोड - पंजाबी बाग जंक्शन - रिंग रोड - आजाद पुर चौक

पूर्व-पश्चिम गलियारा

सन डायल/डीएनडी फ्लाईओवर से - रिंग रोड -आश्रम चौक - मूलचंद अंडरपास - एम्स चौक - रिंग रोड - धौला कुआं-रिंग रोड - बराड़ स्क्वायर - नारायणा फ्लाईओवर

युधिष्ठिर सेतु से - रिंग रोड - चंदगी राम अखाड़ा - माल रोड - आजाद पुर चौक-रिंग रोड - लाला जगत नारायण मार्ग

तीन दिनों के लिए एक समर्पित एम्बुलेंस सहायता नियंत्रण कक्ष बनाया जाएगा। संपर्क करने के लिए 6828400604/112 (ईआरएसएस) नंबर जारी किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+