Delhi Metro Timings: 26 जनवरी पर दिल्ली मेट्रो की नई गाइडलाइन जारी, जानें टाइमिंग और पार्किंग में बदलाव

Delhi Metro Advisory on Republic Day: 26 जनवरी, 2026 को 77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर कर्तव्य पथ पर आयोजित होने वाला समारोह इस बार कई मायनों में ऐतिहासिक होने वाला है। इस अवसर पर राजधानी दिल्ली के कर्तव्य पथ और आसपास के इलाकों में भव्य गणतंत्र दिवस परेड और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

इसे देखते हुए दिल्ली पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने सुरक्षा और यातायात के सुरक्षित इंतजाम किए हैं, ताकि आम नागरिक बिना किसी परेशानी के इस राष्ट्रीय पर्व में शामिल हो सकें।

republic-day-2026-advisory-delhi-metro-timings
गणतंत्र दिवस से पहले ही राजधानी में परेड की रिहर्सल शुरू हो चुकी है, जिसका असर दिल्ली की ट्रैफिक व्यवस्था पर पड़ सकता है। इसी को ध्यान में रखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी और दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

Delhi Metro Timings: दिल्ली मेट्रो सुबह 3 बजे से शुरू

गणतंत्र दिवस पर कर्तव्य पथ पहुंचने वाले दर्शकों की भारी भीड़ को देखते हुए दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने विशेष योजना बनाई है। 26 जनवरी को सभी लाइनों पर मेट्रो सेवाएं सुबह 3:00 बजे से ही शुरू हो जाएंगी। सुबह 3 बजे से 6 बजे के बीच हर 15 मिनट के अंतराल पर ट्रेन उपलब्ध होगी, ताकि लोग समय से अपने निर्धारित एनक्लोजर (Enclosure) तक पहुँच सकें।

इस बार बैठने वाले क्षेत्रों के नाम भारतीय नदियों के नाम पर रखे गए हैं। यात्रियों को उनके डिजिटल पास या टिकट पर अंकित 'नदी' के नाम वाले एनक्लोजर के अनुसार निकटतम मेट्रो स्टेशन पर उतरने की सलाह दी गई है। विशेष आमंत्रित अतिथियों और VIP पास वालों को ई-इंविटेशन कार्ड के जरिए मेट्रो में मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलेगी।

QR Code Based Parking: पार्किंग के लिए हाई-टेक रुल

पार्किंग की समस्या को सुलझाने के लिए इस साल पहली बार QR कोड आधारित पार्किंग सिस्टम लागू किया गया है। दिल्ली पुलिस ने 22 पार्किंग स्थल तय किए हैं, जहाँ करीब 8,000 वाहनों को खड़ा किया जा सकेगा। इसके साथ ही दर्शकों के पार्किंग पास पर एक QR कोड होगा। इसे स्कैन करते ही उनके फोन पर उस पार्किंग स्थल का गूगल मैप लिंक आ जाएगा जो उनके बैठने वाले क्षेत्र के सबसे करीब है।

FRS तकनीक से सुरक्षा का खास इंतजाम

सुरक्षा के मोर्चे पर दिल्ली पुलिस ने 'नो-फ्लाई ज़ोन' घोषित करने के साथ ही आधुनिक तकनीक का सहारा लिया है। जिसमें फेसियल रिकग्निशन सिस्टम (FRS) का इस्तेमाल किया जाएगा। कर्तव्य पथ के आसपास लगाए गए CCTV कैमरों को FRS से जोड़ा गया है, जो संदिग्धों की पहचान करने में सक्षम हैं। ऊंची इमारतों पर स्नाइपर तैनात किए गए हैं और किसी भी संदिग्ध ड्रोन को मार गिराने के लिए 'एंटी-ड्रोन यूनिट्स' सक्रिय हैं।

सुरक्षा कारणों से एनक्लोजर में केवल मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति है। बैग, पावर बैंक, पानी की बोतल, छाता, माचिस, लाइटर और किसी भी प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक गैजेट ले जाना सख्त मना है। 26 जनवरी 2026 को यदि आप परेड देखने जा रहे हैं, तो सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करें और दिल्ली पुलिस के सोशल मीडिया हैंडल से रीयल-टाइम ट्रैफिक अपडेट लेते रहें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+