OPINION: दिल्ली सोलर नीति, नवीकरणीय ऊर्जा स्रोत के उपयोग की दिशा में बड़ा कदम

दिल्ली सरकार ने उर्जा के परंपरागत स्रोत पर दबाव करने और बिजली के बिल बोझ शून्य करने की दिशा में अहम कदम उठाया है। इसके तहत सीएम आतिशी ने एक स्पेशल पोर्टल की शुरूआत भी कर दी है, जिसके जरिए दिल्ली सरकार की सोलर नीति की जनता पहुंच आसान हो गई है।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में लोगों को सोलर पैनल लगावान के लिए अब दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पडेंगे। सरकार की ओर से लॉन्च किए गए पोर्टल के जरिए घर बैठे सोलर पैनल लगवाने के लिए आवेदन किया जा सकेगा। स्कीम के तहत सब्सिडी और नेट मीटरिंग के लिए भी पोर्टल के ज़रिए आवोदन की सुविधा उपलब्ध है।

Delhi solar Policy update

सीएम आतिशी ने इसी हफ्ते एक नए पोर्टल की शुरुआत की, जिसका एड्रेस http://solar.delhi.gov.in है। इस पोर्टल पर विजिट कर दिल्ली में सोलर पैनल लगवाने के लिए सरकार की नीतियों का लाभ लिया जा सकेगा।

बता दें कि दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण से निपटने के लिए ऊर्जा के वैकल्पिक सोर्स की ओर देखना जरूरी है, ताकि ईंधन की खपत को कम किया जा सके. राजधानी दिल्ली मौजूदा समय में वायु प्रदूषण की चुनौतियां झेल रही है।

ऐसे में नई नीति के तहत राष्ट्रीय राजधानी में सोलर पॉलिसी के तहत नया सोलर पोर्टल लॉन्च किया है, जिसकी मदद से दिल्लीवासी घर बैठे ही अपने घर की छत पर सोलर पैनल लगवा सकते हैं।

पोर्टल पर मिलेगी हर जानकारी
हाल ही में पोर्टल लांच करते हुए सीएम आतिशी मौजूदा समय में नवीकरणीय ऊर्जा के स्रोत के उपयोग पर जोर देने की आवश्यकता बताई। उन्होंने कहा कि दिल्ली में जो भी लोग अपने घर की छतों पर सोलर पैनल लगवाना चाहते हैं, ये पोर्टल उनके लिए एक Single Window Solution की तरह काम करेगा। साथ ही उन्होंने कहा कि इस पोर्टल के ज़रिए लोग दिल्ली सोलर पॉलिसी के बारे में, सोलर पैनल लगाने वाले वेंडरों के बारे में, सरकार से मिलने वाली सब्सिडी और पैनल लगाने में आने वाले खर्च के बारे में जानकारी ले सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+