दिल्ली में आयोजित हो रही है भव्य रामलीला, सौरभ भारद्वाज ने लोगों को आने का दिया न्योता
दिल्ली के एपीजी रोड स्थित सतपुला पार्क में रामलीला का भव्य आयोजन किया जा रहा है। दिल्ली के ग्रेटर कैलाश विधानसभा में आयोजित हो रही रामलीला के बारे में प्रदेश सरकार के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने जानकारी दी है।
सौरभ भारद्वाज ने बताया, ग्रेटर कैलाश विधानसभा और आसपास के निवासियों के लिए बड़ी खुशखबरी, सतपुला पार्क एपीजी रोड चिराग दिल्ली में रामलीला का भव्य आयोजन किया जा रहा हैं, रामलीला का शुभारंभ दिल्ली के माननीय मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी के आशीर्वाद से किया गया।

सौरभ भारद्वाज ने कहा सतपुला पार्क में मेले का भी आयोजन किया गया हैं, आप अपने बच्चों के साथ यहां आ सकते हैं और भरपूर आनंद उठा सकते हैं, मां दुर्गा की कृपा हम सब पर सदा बनी रहे, जय माता दी, जय बजरंगबली।
अपने बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया और गणेश आरती के साथ रामलीला का भव्य आयोजन शुरू कराया गया । आध्यात्मिक वातावरण के बीच भगवान राम जी, माता जानकी की कृपा से रामलीला देखने के लिए हजारों लोग सतपुला पार्क पहुंचे ।
बता दें कि दिल्ली में कई जगह पर नवरात्रि के मौके पर गरबा नाइट्स का भी आयोजन किया जा रहा है। गुजराती समाज दिल्ली में रास-गरबा का आयोजन कई सालों से करता आ रहा है। ऐसे ही एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए प्रदेश सरकार की मंत्री आतिशी मार्लेना भी पहुंची।
आतिशी मार्लेना ने बताया कि दिल्ली में रास-गरबा की खूबसूरत परंपरा को बढ़ावा देने के लिए, दिल्ली गुजराती समाज ने सालों से शानदार प्रतियोगिताओं का आयोजन कर गुजराती संस्कृति को संजोये रखा है।
आज इनके गरबा कार्यक्रम 'रमझट' में शामिल होकर कलाकारों को पुरस्कृत किया। इन कार्यक्रमों द्वारा आज भी ये प्रसिद्ध संस्कृति दिल्ली का अटूट हिस्सा बनी हुई है!












Click it and Unblock the Notifications