राम मंदिर प्राण- प्रतिष्ठा के दौरान दिल्ली में आधे दिन का अवकाश, CM केजरीवाल के प्रस्ताव को LG ने दी मंजूरी

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा (Ram Mandir consecration) के दौरान दिल्ली में आधे का दिन का सार्वजनिक अवकाश घोषित करने प्रस्ताव सरकार ने एलजी को भेजा था। जिसे अब उप राज्यपाल वीके सक्सेना ने मंजूरी दे दी है। सीएम केजरीवाल के प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद 22 जनवरी 2024 (सोमवार) को दिल्ली सरकार के सभी कार्यालयों में अवकाश रहेगा।

दिल्ली सरकार के प्रस्ताव को एलजी से मंजूरी मिलने के बाद दिल्ली सरकार/यूएलबी/स्वायत्त निकायों/उपक्रमों और बोर्डों आदि को आधे दिन का अवकाश रहेगा। इससे पहले केंद्र सरकार ने भी 22 जनवरी को देशभर में आधे दिन की छुट्टी की घोषणा की है। वहीं प्राण प्रतिष्ठा के दौरान योगी सरकार ने पूरे प्रदेश में 22 जनवरी को छुट्टी घोषित कर दी है। योगी सरकार ने इस दिन सभी सरकारी कार्यालय व स्कूलों में छुट्टी के आदेश दिए हैं।

 Ram Mandir consecration holiday in Delhi

इसके अलावा असम, छत्तीसगढ़, ओडिशा, हरियाणा और राजस्थान की सरकारों ने भी 22 जनवरी को सरकारी संस्थानों में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए आधे दिन के अवकाश की घोषणा की है।

कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग ने भी केंद्रीय संस्थानों में 22 जनवरी को आधे दिन का अवकाश घोषित किया है। विभाग के आदेश में कहा गया है कि सरकारी स्वामित्व वाले बैंक, बीमा कंपनियां और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों (RRB) में 22 जनवरी को आधे दिन का अवकाश रहेगा।

वहीं 22 जनवरी को राम मंदिर उद्घाटन के दौरान भारतीय शेयर बाजार भी बंद रहेंगे। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर इस दिन कोई कारोबार बंद रहेगा। स्टॉक मार्केट में अवकाश घोषित किया गया है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के ऑफिसों में भी 2,000 का नोट बदलने या जमा करने की सुविधा 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दिन बंद रहेगी। RBI ने इसको लेकर एक बयान में कहा, "भारत सरकार की ओर से घोषित आधे दिन के अवकाश के कारण 2000 रुपये के बैंक नोटों के बदलने/जमा करने की सुविधा सोमवार 22 जनवरी को भारतीय रिजर्व बैंक के 19 ऑफिसों में से किसी में भी उपलब्ध नहीं होगी।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+