Rajasthan Election 2023: अशोक गहलोत-सचिन पायलट नहीं होंगे CM face, दिल्ली बैठक में टिकटों पर भी फैसला
दिल्ली में कांग्रेस नेताओं की बैठक में तय हुआ कि Rajasthan assembly elections 2023 में कांग्रेस की ओर से मुख्यमंत्री का चेहरा Ashok Gehlot-Sachin Pilot दोनों ही नहीं होंगे।
AICC Meeting Delhi on Rajasthan Election 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में कांग्रेस की ओर मुख्यमंत्री का चेहरा कौन होगा? मौजूदा सीएम अशोक गहलोत या पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट या फिर कोई तीसरा नेता?
इस सवाल का जवाब मिलता नजर आ रहा है। खबर है कि राजस्थान चुनाव 2023 में कांग्रेस बिना सीएम फेस के मैदान में उतरेगी और सत्ता में वापसी के लिए जोर लगाएगी।

राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर दिल्ली कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेस नेताओं की गुरुवार बैठक व प्रेसवार्ता हुई है, जिसमें कांग्रेस प्रत्याशियों की टिकटों समेत कई अहम फैसले हुए हैं।
आज तक की खबर के अनुसार दिल्ली में कांग्रेस नेताओं की बैठक में फैसला लिया गया है कि राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में कांग्रेस में सीएम फेस नहीं होगा।
दिल्ली एआईसीसी मुख्यालय में कांग्रेस नेताओं की बैठक व प्रेसवार्ता मं यह बात सामने नहीं आई कि राजस्थान में सीएम अशोक गहलोत व सचिन पायलट के बीच सुलह के लिए कौनसा फॉमूला काम लिया जाएगा।
राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 की तैयारियों को लेकर कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि पार्टी प्रत्याशियों की सूची सितम्बर के पहले सप्ताह में जारी कर दी जाएगी। राजस्थान के सभी विधायक और मंत्री सरकार की योजनाओं को घर-घर जाकर लोगों तक पहुंचाएंगे और सरकार के कामों के बारे में जनता को जानकारी देंगे जिस अभियान की शुरूआत कल से ही की जाएगी।
A house-to-house campaign in Rajasthan will start tomorrow. Our ministers, MLAs, leaders and ground workers will engage with all communities and social groups during the next 90 days.
— Congress (@INCIndia) July 6, 2023
Discussions will be held on the party manifesto as well as the achievements of the Congress… pic.twitter.com/4U1ENEzTLm
राजस्थान के सभी जाति समुदायों और परंपरागत वोटबैंक पर फोकस किया जाएगा। सत्ता और संगठन के बीच तालमेल को बढ़ाने की दिशा में काम किया जाएगा। बैठक में शामिल सभी नेताओं ने राजस्थान चुनाव जीतने को लेकर एकजुटता दिखाई और सभी को चुनाव जीतने का टास्क दिया गया।
केसी वेणुगोपाल ने कहा कि सचिन पायलट ने पेपर लीक को लेकर कुछ मांगें उठाई थी वो सामान्य मांग थी और वो उनकी ही नहीं राजस्थान की जनता की भी मांग है और उनको देखते हुए ही हमारी राजस्थान सरकार ने आरपीएससी में नियुक्तियों को लेकर हम योग्यता पर नया बिल लेकर आ ही रहे हैं, जिसमें हम सजा के प्रावधान सख्त करने जा रहे हैं।
प्रेसवार्ता में सुखजिंदर सिंह रंधावा बोले कि बैठक में जो बीत गया उसको खत्म कर हमनें भविष्य की बात की। हमारा सर्वे चल रहा है और सर्वे पूरा होने के बाद हम कर्नाटक की तरह की प्रत्याशियों का ऐलान चुनावों से पहले ही कर देंगे।
आज राजस्थान चुनाव से जुड़ी हमारी बैठक करीब 4 घंटे चली। वहां मौजूद सभी सदस्यों से उनके विचार लिए गए। सभी ने मिलकर एक ही बात कही कि हम मिलकर BJP को हराएंगे।
— Congress (@INCIndia) July 6, 2023
हमारा सर्वे जारी है। हम जल्द ही कैंडिडेट्स की घोषणा करेंगे।
: श्री @Sukhjinder_INC, प्रभारी, राजस्थान pic.twitter.com/CgELfY6wEf
रंधावा ने यह भी कहा कि हम पार्टी के परंपरागत वोटबैंक, एससी-एसटी, ओबीसी और लोअर क्लास जनरल समुदायों के लोगों पर फोकस करेंगे। राहुल-प्रियंका और पार्टी अध्यक्ष खड़गे राजस्थान चुनावों में पार्टी के स्टार प्रचारक होंगे।
बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, राजस्थान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, सचिन पायलट, राजस्थान कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सुखजिंर सिंह रंधावा, कांग्रेस महासचिव वेणुगोपाल, राजस्थान कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद डोटासरा समेत 29 नेता शामिल हुए।












Click it and Unblock the Notifications