Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Delhi-NCR में मौसम ने ली करवट, बारिश और ठंडी हवाओं ने जून की गर्मी से दी राहत

नई दिल्ली, 10 जून। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर के लोगों को जून की भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। गुरुवार देर रात दिल्ली-एनसीआर में धूल भरी आंधी और गरज के साथ हल्की बारिश हुई। अचानक मौसम में आए इस बदलाव से तापमान में गिरावट दर्ज की गई, साथ ही ठंडी हवाओं ने लोगों को चिपचिपी गर्मी से राहत दी। बारिश की वजह से दिल्ली और आप-पास के कुछ इलाकों में जल-जमाव की खबरें भी सामने आई हैं।

Rain and cold winds in Delhi-NCR gave relief from the heat of June

भारत मौसम विज्ञान विभाग की तरफ से जानकारी दी गई है कि अगले 2 घंटों के दौरान पूरी दिल्ली, हरियाणा और यूपी के कुछ हिस्सों में रुक-रुक कर 30-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा के साथ हल्की से मध्यम तीव्रता की बारिश होगी। गौरतलब है कि उत्तर भारत के कई प्रदेश इस समय जून की भीषण गर्मी का प्रकोप झेल रहे हैं। इस बीच दक्षिण भारत में मानसून ने दस्तक दे दी है जिसका असर अब देश के अन्य हिस्सों में भी देखने को मिल रहा है। गुरुवार को उत्तर प्रदेश के कई शहरों में भी बारिश और हवाओं ने लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत दी। लखनऊ में सुबह से हो रही तेज बारिश के बाद कई जगहों पर सड़कों पर जलभराव हो गया। तो वहीं, कानपुर जिले में बदल छाए रहने और तेज हवाएं चलने से मौसम में बदलाव आया है।

यह भी पढ़ें: कानपुर में छाए बदल तो लखनऊ में शुरू हुई तेज बारिश, अगले 2 घंटे में यूपी के इन जिलों में हो सकती है झमाझम बारिश

मौसम में बदलाव का असर दिल्ली-एनसीआर में भी देखने को मिला है, हालांकि बारिश ज्यादा देर नहीं हुई लेकिन ठंडी हवाओं से तापमान में गिरावट हुई। इस बीच मानूसन तेजी से जोर पकड़ रहा है। रोजाना देश के कई राज्यों में मानसूनी बारिश हो रही है। केरल, तमिलनाडु, महाराष्ट्र के पश्चात् मानसून ने संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली में दस्तक दी। जिसके चलते दिनभर पानी बरसा। मौसम विभाग के केंद्र ने बताया कि, इस प्रदेश में बुधवार को मानसून की पहली बारिश हुई, जिसमें 52 मिमी वर्षा दर्ज की गई। तड़के 4 बजे फिर बूंदें बरसीं। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+