कानपुर में छाए बदल तो लखनऊ में शुरू हुई तेज बारिश, अगले 2 घंटे में यूपी के इन जिलों में हो सकती है झमाझम बारिश
कानपुर में छाए बदल तो लखनऊ में शुरू हुई तेज बारिश, अगले 2 घंटे में यूपी के इन जिलों में हो सकती है झमाझम बारिश
लखनऊ, जून 10: उमस और भीषण गर्मी से जनता को आज यानी गुरुवार 10 जून को थोड़ी राहत मिली महसूस हो रही है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, अगले 2 घंटे में बिजनौर जिले के चांदपुर, रामपुर, मुरादाबाद, बिलारी, अमरोहा, गढ़मुक्तेश्वर, बुलंदशहर के स्याना और आसपास के क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। तो वहीं, गुरुवार सुबह से ही प्रदेश की राजधानी लखनऊ में लोगों को गर्मी से राहत मिल गई। लखनऊ में सुबह से तेज बारिश हो रही है।
Recommended Video

राजधानी लखनऊ में सुबह से हो रही तेज बारिश के बाद कई जगहों पर सड़कों पर जलभराव हो गया। तो वहीं, कानपुर जिले में बदल छाए रहने और तेज हवाएं चलने से मौसम में बदलाव आया है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि 'बहुत ज्यादा गर्मी और उमस थी, लेकिन आज सुबह से मौसम थोड़ा बदला आया है। कानपुर में सुबह से बादल छाए हुए हैं और हवा चल रही है। मौसम ठंडा हो गया है।' आपको बता दें कि बुधवार को जारी की गई मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, 11 जून से पूर्वी यूपी के ज्यादातर हिस्सों और पश्चिमी यूपी के कुछ हिस्सों में बारिश का अनुमान है।
तो वहीं, गुरुवार को लखीमपुर खीरी, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, फर्रुखाबाद, सीतापुर, हरदोई, बहराइच, सहारनपुर, शामली, बागपत, लखनऊ, रायबरेली, बाराबंकी, अमेठी, अयोध्या और सुल्तानपुर ऐसे जिले हैं, जहां तेज बारिश या तो शुरू हो गई है या अगले कुछ समय में शुरू हो जाएगी। मौसम विभाग ने इन सभी जिलों में हवा के तेज झोंके साथ तेज बारिश की संभावना जाहिर की है। इतना ही नहीं, मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए लोगों को बारिश के दौरान होने वाले नुकसान के प्रति आगाह भी किया गया है। प्रदेश में अगले 24 से 48 घंटों में मॉनसून के पहुंचने की संभावना जताई गई है।
एक हफ्ता पहले पहुंच रहा मॉनसून
मौसम में बदलाव तो पूर्वांचल के भी कुछ जिलों में देखने को मिल रहा है। रोजाना की तरह तेज धूप की जगह हल्के बादलों का जमावड़ा है। मौसम विभाग के अभी तक के अनुमान के मुताबिक, पूर्वांचल में जल्द ही मॉनसून दस्तक दे सकता है। पिछले साल के मुकाबले इस साल एक हफ्ता पहले 11 जून को ही प्रदेश में मॉनसून की आमद दर्ज की जा सकती है।
मौसम विभाग ने बताया प्री मॉनसून की बारिश
लखनऊ स्थित मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि बारिश का जो सिलसिला चल रहा है यह प्री मानसून बारिश है। मॉनसून के आने से पहले होने वाली बारिश को प्री मानसून बारिश बोलते हैं। प्रदेश में मानसून का आगमन 11 या 12 जून को संभव है।












Click it and Unblock the Notifications