Weather Updates: कड़ाके की ठंड के बीच दिल्ली में बारिश की चेतावनी, IMD का अलर्ट जारी

दिल्ली में कड़ाके की ठंड के बीच मौसम विज्ञान विभाग ने अलर्ट जारी किया है। जानकारी के मुताबिक 7 के बाद कभी भी प्रदेश में बारिश हो सकती है।

cold rain alert delhi

पूरे उत्तर भारत में इस वक्त कड़ाके की ठंड पड़ रही है। आलम यह है कि कई राज्यों में रात का पारा 7 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे पहुंच जा रहा है। जिसकी वजह से लोग घरों में कैद रहने को मजबूर हैं। वहीं, इसी बीच मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने एक बड़ा अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की तरफ से जारी की गई जानकारी की मानें तो पश्चिमी विक्षोभ के कारण 7, 8, 10 और 11 जनवरी के आसपास दिल्ली एनसीआर में बारिश/बूंदा बांदी होने की उम्मीद है।

आईएमडी के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ आरके जेनामणि ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि बारिश की वजह से दिल्ली-एनसीआर के न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी हो सकती है। ऐसे में दिल्ली-एनसीआर के लोगों को अभी और ठंड के लिए तैयार होना होगा।

दिल्ली में शुक्रवार को 1.8 डिग्री दर्ज किया गया तापमान
दिल्ली में इस वक्त कड़ाके की ठंड पड़ रही है। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को यहां पर तापमान 1.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, दिल्ली के अलावा उत्तर प्रदेश, बिहार, यूपी, उत्तराखंड और हिमचाल प्रदेश में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग की माने तो अभी 15 दिनों तक लोगों को इससे राहत नहीं मिलेगी। क्योंकि इन राज्यों में भी विक्षोभ के कारण बारिश हो सकती है।

Recommended Video

    Delhi में कड़ाके की ठंड से बेघरों को बचाने के लिए बनाए गए Shelter Home | वनइंडिया हिंदी | *News

    मैदानी इलाकों में 11 से 13 जनवरी तक बारिश के आसार
    मौसम विभाग की तरफ से साझा की गई जानतकारी की मानें तो मैदानी राज्यों में 11 से 13 जनवरी तक बारिश हो सकती है। ऐसे में मैदानी राज्यों के तापमान में भी बढ़ोतरी हो सकती है। ऐसे में लोगों को अभी ठंड से राहत नहीं मिलते दिख रही है।

    ठंड से बचने के लोग पहन रहे गर्म कपड़े
    दिल्ली-एनसीआर सहित अन्य मैदानी राज्यों में हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ रही है। ठंड से बचने के लिए लोग गर्म कपड़े पहन रहे हैं। इसके अलावा लोग काम के बीच शरीर को गर्म करने के लिए सुबह अलाव का सहारा ले रही है। बढ़ती ठंड की वजह से बूढ़ों और बच्चों को दिक्कतों का भी सामना करना पड़ रहा है।

    इन राज्यों में दर्ज किया गया गंभीर कोल्ड-डे
    शुक्रवार को पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश में अधिकांश स्थानों पर, बिहार में कई स्थानों पर, उत्तरी राजस्थान और उत्तरी मध्य प्रदेश में कुछ स्थानों पर कोल्ड डे से लेकर गंभीर कोल्ड डे की स्थिति दर्ज की गई। दिल्ली के कुछ स्थानों पर कोल्ड डे की स्थिति भी रिपोर्ट की गई।

    ये भी पढ़ें- Delhi Weather: राजधानी में ठंड प्रचंड, आज भी 'कोल्ड डे' ,घने कोहरे के चलते ट्रेनें लेट, फ्लाइट्स डायवर्ट

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+