Rahul Gandhi: मुखर्जी नगर में UPSC परीक्षार्थियों से मिले राहुल गांधी, की बातचीत, VIDEO
Rahul Gandhi: राहुल गांधी गुरुवार को यूपीएससी परीक्षार्थियों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने सभी परीक्षार्थियों से बातचीत की। मुखर्जी नगर में उन्होंने परीक्षार्थियों से मिले।

Rahul Gandhi: चांदनी चौक में गोलगप्पे खाने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज यानी गुरुवार को दिल्ली के मुखर्जी नगर में यूपीएससी परीक्षार्थियों से मिलने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने यूपीएससी परीक्षार्थियों से बातचीत की। इस बार सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 28 मई को आयोजित की जाएगी।
मुखर्जी नगर में सड़क किनारे कुर्सी पर बैठे राहुल गांधी ने परीक्षार्थियों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने सबसे अपने अनुभव के बारे में पूछा। इससे पहले राहुल गांधी जामा मस्जिद इलाके में बंगाली मार्केट में गोलगप्पे का लुत्फ उठाया था। साह ही उन्होंने मोहब्बत के शर्बत पिए थे।
राहुल गांधी उसी दिन मुखर्जी नगर जाकर परीक्षार्थी से मुलाकात की, जिस दिन सूरत कोर्ट ने उन्हें बड़ा झटका दिया है। मोदी सरनेम मानहानि मामले में सूरत कोर्ट ने राहुल गांधी की याचिका खारिज कर दी। राहुल के वकील अब इस मामले को लेकर हाईकोर्ट जाएंगे।
इससे पहले राहुल गांधी ने बंगाली मार्केट के पास एक चाट की दुकान पर पहुंचे थे। जब वे गोलगप्पे खा रहे थे, तब वहां लोगों की भारी भीड़ लग गई। वे चांदनी चौक की गलियों में घूमते नजर आए। इसके बाद राहुल गांधी जवाहर रेस्टोरेंट पहुंचे। यहां पर उन्होंने कबाब को टेस्ट किया। इस दौरान राहुल गांधी ने लोगों के साथ तस्वीरें क्लिक कराईं।
यह भी पढ़ें- मानहानि केस: राहुल गांधी की सजा पर रोक नहीं, सूरत सेशन कोर्ट से खारिज हुई याचिका












Click it and Unblock the Notifications