राजौरी के शहीदों को राघव चड्ढा ने किया सलाम
Jammu Kashmir: जम्मू कश्मीर के राजौरी में वीरगति को प्राप्त हुए जवानों को पूरा देश सलाम कर रहा है। इस बीच आम आदमी पार्टी के नेता और राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने ट्विट करके शहीद जवानों को नमन किया किया है।

राघव चड्ढा ने ट्विटर पर लिखा कि आतंकीयों से हुई मुठभेड़ में 3 जवानों के शहीद होने की दुखद खबर मिली। वीर शहीदों के सर्वोच्च बलिदान को सलाम करता हूँ। प्रभु श्री चरणों में स्थान दें।
गौरतलब है कि गुरवार को जम्मू कश्मीर के राजौरी में आतंकियों से मुठभेड़ में सेना के दो अधिकारी और एक जवान शहीद हो गया था। एनकाउंटर में एक जवान घायल भी हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications