राघव चड्ढा बोले- 'आप' को भाजपा सुपारी जितनी पार्टी कहती थी, उसी ने 10 साल में दिल्‍ली में उसे 3 बार शिकस्‍त दी

दिल्‍ली के त्‍यागराजनगर में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता सम्‍मेलन में आप सांसद और पार्टी के प्रवक्‍ता राघव चड्ढ़ा ने भारतीय जनता पार्टी को जमकर आड़े हाथों लिया। राघव चड्ढ़ा ने महज दस साल पुरानी आम आदमी पार्टी की उप‍लब्धियां गिनाते हुए कहा कि भाजपा नेता आम आदमी आदमी पार्टी को सुपारी जितनी पार्टी कहते थे, उसी भाजपा को आप ने दिल्‍ली में तीन चुनावों में जबरदस्‍त शिकस्‍त दी है और पंजाब जैसे राज्‍य में लगभग शून्‍य पर लाकर रख दिया है।

Raghav Chadha

कार्यकर्ता सम्‍मेलन को संबोधित करते हुए दिल्‍ली आप सांसद राघव चड्ढ़ा ने कहा साथियों 26 नवंबर 2012 को आंदोलन की गोद से जन्‍मी आम आदमी पार्टी पिछले 10 सालों में आम आदमी पार्टी ने एक लंबा सफर तय करके आई है।

राघव ने कहा "जब मैं संसद में इससे पहले वाले सत्र में पहुंचा था तब भाजपा के नेताओं ने आम आदमी पार्टी को एक सुपारी जितनी बड़ी पार्टी बोला था, उन्‍होंने कहा था आम आदमी पार्टी तो एक सुपारी जितनी छोटी पार्टी है, ये क्‍या भाजपा का मुकाबला करेगी। मैं आज इस मंच से भाजपा के नेताओं को बताना चाहता हूं कि जिस पार्टी को आप सुपारी जितनी पार्टी कहते हैं उसने पिछले दस सालों में 161 विधायक, 11 सांसद और दो राज्‍यों में सरकार बनाने वाली वाली पार्टी बन चुकी है।

आप सांसद ने कहा ये सुपारी जितनी पार्टी दस साल में राष्‍ट्रीय पार्टी बनी, इस सुपारी जितनी पार्टी ने तीन बार दिल्‍ली में भाजपा को तीन बार शिकस्‍त दी और पंजाब विधानसभा चुनाव में भाजपा को लगभग शून्‍य पर लगाकर खड़ा कर दिया है।

राघव चड्ढा ने कहा ये वो सुपारी जितनी पार्टी है जिसका काम देखने के लिए युनाइटेड स्‍टेट ऑफ अमेरिका की फर्स्‍ट लेडी से लेकर संयुक्‍त राष्‍ट्र के लोग तक आत हैं। ये वो सुपारी जितनी पार्टी है जिसने शिक्षा और स्‍वास्‍थ्‍य के क्षेत्र में वो काम करके दिखाया है, जो पिछले 75 सालों में किसी राज्‍य की सरकार नहीं कर के दिखा पाई।

राघव चड्ढा ने कहा ये इसलिए संभव हो पाया क्‍योंकि आम आदमी पार्टी के पास ऐसा नेता है जो शिक्षित है, जो पढ़ा लिखा ईमानदार है, सूझावान है, और उस नेता की ईमानदारी की कस्‍में देश और दुनिया में खाई जाती है, उस नेता का नाम है अरविंद केजरीवाल।

भाजपा वाले जब हमसे मिलते हैं तो कहते हैं भाजपा के पास बहुत पैसा है, ईडी है, सीबीआई है, गोदी मीडिया है इतना बड़ा संगठन है, पैसा है, संसाधन है, सरकारी सिस्टम है, तुम लोगों के पास क्या है? मैं उन लोगों से कहता हूं, हमारे पास अरविंद केजरीवाल है। जो पढ़े लिखे, समझदार, ईमानदार नेता, जिनकी कसमें देश और दुनिया में खाई जाती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+