कुमार विश्वास के खिलाफ कई धाराओं में केस दर्ज, अलका लांबा के घर भी पहुंची पंजाब पुलिस
नई दिल्ली, 20 अप्रैल: आम आदमी पार्टी के खिलाफ टिप्पणियों के मामले में पंजाब पुलिस मशहूर कवि कुमार विश्वास के खिलाफ कई धाराओं में केस दर्ज किए हैं। वहीं दूसरी ओर कुमार विश्वास के बाद अब कांग्रेस नेता अलका लांबा के घर पहुंच गई है। कांग्रेस नेता अलका लांबा ने भी ट्विटर पर दावा किया पंजाब पुलिस उनके घर भी पहुंच चुकी है। उन्होंने कुमार के समर्थन में ट्वीट भी किया कि अब सबको समझ आ गया होगा कि केजरीवाल को पुलिस क्यों चाहिए थी?
Recommended Video

कुमार विश्वास के खिलाफ पंजाब के रोपड़ जिले के रूपनगर थाना सदर में केस दर्ज किया गया है। उनके खिलाफ आईपीसी की धारा 153, 505, 323, 341, 506 और 120बी के तहत केस दर्ज किया गया है। रोपड़ सदर थाने के इंस्पेक्टर सुमित मोर की अगुवाई में पंजाब पुलिस नोटिस रिसीव करवाने गई है। दरअसल पंजाब चुनाव के समय कुमार विश्वास के बयान पर खलबली मच गई थी। कुमार ने आरोप लगाया था कि अरविंद केजरीवाल ने उनसे कहा था कि एक दिन वह पंजाब के मुख्यमंत्री बनेंगे या एक स्वतंत्र राष्ट्र (खालिस्तान) के पहले प्रधानमंत्री बनेंगे।
पुलिस ने बताया कि शिकायतकर्ता ने बताया था कि जब वह आम आदमी पार्टी के अपने समर्थकों के साथ लोगों की शिकायत निवारण के लिए गांवों में घूम रहा था, तो कुछ अज्ञात नकाबपोशों ने उन्हें रोका और खालिस्तानी कहा था। शिकायतकर्ता ने कहा कि इस तरह की घटनाएं लगातार हो रही हैं। पुलिस ने कहा कि यह सब तब शुरू हुआ जब कुमार विश्वास ने आप संयोजक अरविंद केजरीवाल के खिलाफ आप पर अलगाववादी तत्वों के साथ संबंध का आरोप लगाते हुए भड़काऊ बयान दिए थे।
पुलिस ने कहा कि, जांच के एक हिस्से के रूप में, कुमार विश्वास के पास अपने आरोपों को सही साबित करने के लिए जो भी सबूत हैं, उन्हें पेश करने के लिए नोटिस दिया गया है। पंजाब पुलिस ने कहा कि तथ्यों और कानून के अनुसार मामले की जांच की जा रही है।
दरअसल आज सुबह जब पंजाब पुलिस कुमार विश्वास के घर पहुंची तो अलका लांबा ने उनके समर्थन में एक ट्वीट करते हुए लिखा कि, अब समझ आ रहा होगा कि आप को पुलिस क्यों चाहिए थी..बीजेपी की तरह मात्र अपने विरोधियों को डराने और उनकी आवाज़ दबाने के लिए। थोड़ी तो शर्म करो केजरीवाल जी। जिसके बाद जब दोपहर में पंजाब पुलिस उनके घर पहुंची को उन्होंने एक बार फिर ट्वीट कर लिखा कि, पंजाब पुलिस मेरे घर पहुँच चुकी है...
बता दें कि कुमार विश्वास और अलका लांबा लगातार आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल की आलोचना करते रहे हैं। कांग्रेस में दोबारा शामिल होने से पहले अलका लांबा दिल्ली से आम आदमी पार्टी की विधायक भी रह चुकी है, लेकिन अलका लांबा ने अरविंद केजरीवाल पर पार्टी चलाने के लिए तानाशाही रवैया अपनाने के आरोप लगाकर आप का साथ छोड़ दिया था। माना जा रहा है कि उनके खिलाफ एक्शन भी उनके बयानों को लेकर लिया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications