Pollution: दिल्ली में दम घुटता है! आज भी AQI खराब, जानिए क्या है वजह? कब मिलेगी राहत?

Pollution: दिल्ली में शुक्रवार को वायु प्रदूषण की स्थिति काफी खराब है, हालांकि आज की स्थिति पहले से तो बेहतर है लेकिन अब भी ये चिंताजनक बनी हुई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक आज सुबह भी दिल्ली एक्यूआई 292 रहा जो कि खराब श्रेणी में आता है।

तो वहीं गाजियाबाद का एक्यूआई 278, ग्रेटर नोएडा का 246, गुरुग्राम का 316 और नोएडा का 276 रहा। जो कि काफी खराब स्थिति में आता है, इन जगहो पर अचानक बढ़े प्रदूषण ने लोगों को हैरान-परेशान कर दिया है।

Pollution

क्या है स्थिति?

सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च (SAFAR) के अनुसार, दिल्ली के आनंद विहार, द्वारका, पंजाबी बाग और रोहिणी में स्थिति ज्यादा खराब है। आपको बता दें कि मौसम विभाग ने इसके पीछे कारण पलाम क्षेत्र से चली धूल भरी हवाओं को बताया है।

उसका कहना है कि बीते गुरुवार देर रात हवा की स्पीड काफी तेज थी और इस वजह से धूल के कण वायुमंडल में चारों ओर फैल गए जिसने दृश्यता को भी प्रभावित कर दिया, हालांकि हवा की गति बाद में तो धीमr हो गई लेकिन धूल के कण अभी भी वायुमंडल में व्यापत हैं और इस कारण दिल्ली आवोहवा खराब हो गई है।

स्वास्थ्य पर प्रभाव

विशेषज्ञों के अनुसार, यह प्रदूषण विशेष रूप से बुजुर्गों, बच्चों और सांस संबंधी बीमारियों से ग्रस्त लोगों के लिए खतरनाक है। सांस लेने में तकलीफ, आंखों में जलन, खांसी और गले में खराश जैसी समस्याएं तेजी से बढ़ी हैं। लोगों को घर से बाहर निकलते समय मास्क पहनने और अधिक देर तक धूल में न रहने की सलाह दी गई है।

क्या कहते हैं मौसम वैज्ञानिक?

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, अगले 24 घंटों में वायु गुणवत्ता में सुधार की बहुत अधिक संभावना नहीं है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण अगले कुछ दिनों तक हवाएं इसी प्रकार धूल लेकर आ सकती हैं। हल्की बारिश की संभावना जताई गई है,अगर बरसात होती है तो प्रदूषण में कुछ राहत मिल सकती है।

16 से 20 मई के बीच दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश के आसार

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, 16 से 20 मई के बीच दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश हो सकती है। बिजली और 30-50 किमी/घंटा की गति से हवाएं चलने की भी संभावना है। IMD ने यह भी भविष्यवाणी की है कि 19 से 22 मई के बीच प्री-मानसून गतिविधि तेज हो सकती है।

क्या है AQI?

AQI एक सूचकांक है जिसे कि वायु गुणवत्ता सूचकांक (Air Quality Index - AQI) कहते हैं। ये हवा में मौजूद प्रमुख प्रदूषकों की मात्रा के आधार पर वायु की गुणवत्ता को मापता है। यह सूचकांक 0 से 500 तक होता
है। जिन्हें 6 श्रेणियों में बांटा गया है।

  • 0-50 अच्छा स्वास्थ्य के लिए सुरक्षित
  • 51-100 संतोषजनक
  • 101-200 मध्यम खराब
  • 201-300 खराब
  • 301-400 बहुत खराब
  • 401-500 गंभीर स्थिति चिंताजनक
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+