Delhi-NCR Pollution: दिल्ली की हवा आज भी बहुत खराब, AQI पहुंचा 352

नई दिल्ली, 22 नवंबर। दिल्ली की हवा आज भी काफी खराब है। सोमवार को भी दिल्ली का AQI 352 है जो कि बहुत खराब श्रेणी में आता है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) ने ये जानकारी दी है। दिल्ली में अगले दो -तीन दिनों में सुधार के कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं। इसलिए सरकार ने सभी स्कूलों को बंद रखने का फैसला किया है लेकिन इस दौरान ऑनलाइन क्लास जारी रहेंगी। यही नहीं इस वक्त सरकारी कर्मचारी work from home कर रहे हैं और शहर में गैर आवश्यक सामान ला रहे ट्रकों के प्रवेश पर भी बैन है और ये रोक इस हफ्ते भी लागू रहेगी या नहीं इस बारे में आज दिल्ली सरकार समीक्षा करेगी। इसलिए पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने उच्च स्तरीय बैठक बुलाई है।

Recommended Video

    Delhi-NCR में प्रदूषण से हालात बुरे, 26 नवंबर तक ट्रकों की एंट्री बैन | वनइंडिया हिंदी
    Pollution: दिल्ली की हवा आज भी बहुत खराब, AQI पहुंचा 352

    मालूम हो कि इस वक्त केवल दिल्ली ही नहीं पूरा एनसीआर प्रदूषण की गिरफ्त में हैं, जिससे सांस लेना मुश्किल हो रहा है। आने वाले दिनों में तापमान गिरेगा और ठंड बढ़ेगी लेकिन अगर हवा अपनी गति में तेजी नहीं लाएगी तो प्रदूषण में इजाफा होगा। हालांकि सफर के संस्थापक-परियोजना निदेशक गुफरान बेग ने कहा था इस हफ्ते हवा की गुणवत्ता में सुधार देखने को मिलेगा।

    Pollution: दिल्ली की हवा आज भी बहुत खराब, AQI पहुंचा 352

    रविवार को प्रमुख शहरों का AQI रिकॉर्ड

    • गुरुग्राम में AQI 350
    • लखनऊ का AQI 239
    • फरीदाबाद में AQI 342
    • गाजियाबाद में AQI 361
    • ग्रेटर नोएडा में AQI 348
    • मुरादाबाद में AQI 341
    • आगरा में AQI 347
    • जयपुर में AQI 283

    खास बातें

    • PM10 या पर्टिकुलेट मैटर कहा जाता है। जो कि वायु में मौजूद ठोस कणों और तरल बूंदों का मिश्रण होता है।
    • AQI एक संख्या है जिसका उपयोग सरकारी एजेंसियों द्वारा वायु प्रदूषण के स्तर को बताने के लिए करती हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+