लाल किले के पास हुए बम ब्लास्ट का पुलिस ने जारी किया नया CCTV फुटेज, VIDEO में दिखा भयावह मंजर
Delhi blast video: देश की राजधानी दिल्ली में लाल किले के पास स्थित मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर वन पर हुए कार ब्लास्ट की घटना के बाद देश भर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। 11 नवंबर 2025 की शाम लाल किले के पास हुंडई आई20 कार में हुए धमाके में 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए।
सोमवार को दिल्ली के नेताजी सुभाष मार्ग पर हुए इस धमाके से पर्यटकों और स्थानीय लोगों से भरे व्यस्त इलाके में दहशत फैल गई। अब इस घटना का एक नया सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें धमाके का सटीक क्षण कैद हुआ है।

एएनआई न्यूज एजेंसी ने दिल्ली पुलिस द्वारा जारी किए गए इस घटना के सीसीटीवी फुटेज को शेयर किया है। इस वीडियो फुटेज में भारी ट्रैफिक में कई कार, ऑटो समेत अन्य वाहन नजर आ रहे हैं। कुछ ही देर में ट्रैफिक के बीच में खड़ी कार में इतनी जोर का ब्लास्ट होता है कि पूरी धुंध छा जाती है और थोड़ी ही देर में आसपास के वाहन आग के गोले में तब्दील होते नजर आ रहे हैं। वहीं दूर मौजूद ऑटो अन्य वाहनों के फरकच्चे उड़े नजर आ रहे हैं।

जांच में क्या पता चला है?
धमाके की जांच में एक चरमपंथी मॉड्यूल से संबंध सामने आए हैं, जिसे पहले फरीदाबाद में सुरक्षा एजेंसियों ने ध्वस्त किया था। यह कथित तौर पर आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) और हरियाणा के अल फलाह विश्वविद्यालय से जुड़े व्यक्तियों के एक समूह से जुड़ा था।

सरकार ने इस कार धमाके को "जघन्य आतंकी घटना" करार दिया है। । सरकार ने जांच एजेंसियों को इस मामले को "अत्यंत तत्परता और व्यावसायिकता" के साथ सुलझाने का निर्देश दिया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा पारित एक प्रस्ताव में कहा गया, "मंत्रिमंडल आतंकवाद के सभी रूपों के प्रति भारत की शून्य-सहिष्णुता की नीति के प्रति अपनी अटूट प्रतिबद्धता दोहराता है। मंत्रिमंडल निर्देश देता है कि घटना की जांच अत्यंत तत्परता और व्यावसायिकता के साथ की जाए, ताकि अपराधियों, उनके सहयोगियों और उनके प्रायोजकों की पहचान कर उन्हें बिना किसी देरी के न्याय के कटघरे में लाया जा सके।"
जांच में जुटी टीम ने बताया लाल किले के पास सोमवार का धमाका सुरक्षा एजेंसियों की छापेमारी के बाद घबराहट और हताशा में हुआ था। माना जा रहा है कि पुलवामा के एक डॉक्टर, डॉ. उमर नबी, जो फरीदाबाद के अल-फलाह अस्पताल में काम करते थे, ने सफेद हुंडई आई20 चलाई थी।
अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा एजेंसियों के ऑपरेशन ने एक बड़ी आतंकी साजिश को रोका, जिसमें भारत भर में समन्वित हमलों की योजना थी। लाल किले में हुए धमाके की जांच अब राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications