'केजरीवाल अनुभवी चोर हैं...' ,पीएम मोदी के इस बयान का दिल्ली सीएम ने दिया करारा जवाब
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लगाए गए आरोप पर प्रतिक्रिया व्यक्त की है। सीएम केजरीवाल ने कहा जब आप पहले ही कबूल कर चुके हैं कि सब कुछ है। जब शराब घोटाला फर्जी है, आपके पास कोई सबूत नहीं है, कोई बरामदगी नहीं है तो जो भी गिरफ्तार हुए हैं उन्हें छोड़ दीजिए।
दरअसल, गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक इंटरव्यू में सीएम केजरीवाल को अनुभवी चोर बताते हुए कहा था कि शराब नीति घोटाले में सबूत इसलिए नहीं मिले क्योंकि केजरीवाल अनुभवी चोर हैं।

सीएम केजरीवाल ने शनिवार को एक प्रेस कान्फ्रेंस में पीएम मोदी के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त की। जिसमें उन्होंने कहा कि शराब घोटाला हुआ और उन्होंने मुझे, संजय सिंह, मनीष सिसौदिया को गिरफ्तार कर लिया। 500 से ज्यादा छापे मारे गए लेकिन एक पैसा भी बरामद नहीं हुआ।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा "प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी ने कहा इंटरव्यू में प्रधानमंत्री ने कहा सबूत इसलिए नहीं मिले क्योंकि केजरीवाल अनुभवी चोर हैं तो प्रधानमंत्री ने कबूल कर लिया कि उनके पास शराब घोटाले में कोई सबूत नहीं है और इसे छुपाने के लिए उन्होंने कहा कि केजरीवाल अनुभवी चोर हैं, जब आप पहले ही कबूल कर चुके हैं कि सब कुछ है. शराब घोटाला फर्जी है, आपके पास कोई सबूत नहीं है, कोई बरामदगी नहीं है तो जो भी गिरफ्तार हुए हैं उन्हें छोड़ दीजिए।"
#WATCH | Delhi CM Arvind Kejriwal says, "They said a liquor scam happened and they arrested me, Sanjay Singh, Manish Sisodia. More than 500 raids were conducted but not even a single penny was recovered... Yesterday, in an interview, the Prime Minister said that evidence was not… pic.twitter.com/27Qtn2f8nM
— ANI (@ANI) May 24, 2024












Click it and Unblock the Notifications