PM मोदी ने नेशनल गैलरी ऑफ मॉडर्न आर्ट में जन शक्ति प्रदर्शनी का किया दौरा, कलाकारों को दी बधाई

दिल्ली के नेशनल गैलरी ऑफ मॉडर्न आर्ट में जन शक्ति प्रदर्शनी कार्यक्रम में शिरकत करने पीएम मोदी पहुंचे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को जन शक्ति, नेशनल गैलरी ऑफ मॉडर्न आर्ट, दिल्ली में एक प्रदर्शनी का दौरा किया। इस प्रदर्शनी में स्वच्छता, जल संरक्षण, कृषि, अंतरिक्ष, भारत के पूर्वोत्तर, नारी शक्ति और योग आयुर्वेद जैसे मन की बात शामिल विषयों पर भारत के शीर्ष कलाकारों के काम शामिल हैं।

पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर लिखा, " जन शक्ति का @ngma_delhi में दौरा किया। ये #MannKiBaat एपिसोड के कुछ विषयों पर आधारित कला के अद्भुत कार्यों की प्रदर्शनी है। मै उन सभी कलाकारों को बधाई देता हूं। जिन्होंने अपनी रचनात्मकता से प्रदर्शनी को उत्कृष्ट बनाया।"

जिन कलाकारों ने जन शक्ति में योगदान दिया है, उनमें मनु और माधवी पारेख, अतुल डोडिया, परेश मैती, इरन्ना जीआर, जगन्नाथ पांडा और अन्य जैसे शीर्ष नाम शामिल है।

इससे पहले 30 अप्रैल को पीएम मोदी के मन की बात के 100 एपीसोड पूरे हो गए। वहीं, भारत और विदेशों में मन की बात सुनते हुए 11 लाख से अधिक लोगों ने अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं।

{document1}

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+