'PM सदन में बोलने को तैयार नहीं, मणिपुर पर अपना आंदोलन जारी रखूंगा', मानसून सत्र से निलंबन पर बोले संजय सिंह
Sanjay Singh: संसद के मानसून सत्र के शुरुआत में ही उपसभापति जगदीप धनखड़ ने आम आदमी पार्टी सांसद संजय सिंह को निलंबित कर दिया है। इसके बाद वे सदन के बाहर राष्ट्रपति महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री संसद में मणिपुर में हिंसा पर क्यों नहीं बोल रहे है? प्रधानमंत्री संसद में इस पर बोलने को तैयार नहीं हैं। सरकार इस मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार नहीं है। मैं इस मुद्दे पर अपना विरोध जारी रखूंगा।

संजय सिंह ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री सदन में आकर मणिपुर हिंसा पर जवाब क्यों नहीं दे रहे हैं? एक कारगिल के योद्धा की पत्नी को नंगा कर परेड कराया गया है। यह इतनी शर्मनाक घटना है, जिससे भारत के 140 करोड़ लोगों का सिर शर्म से झुक गया है। लेकिन पीएम मोदी सदन में आकर जवाब देने को तैयार नहीं हैं।
उन्होंने कहा कि इसी के चलते मैंने 267 का नोटिस दिया था। पहले 15-20 मिनट तक मैं उपासभापति महोदय से अनुरोध करता रहा कि मुझे बोलने का मौका दिया जाए। लेकिन मुझे मौका नहीं मिला। इसके बाद मैं चेयर के पास जाकर अनुरोध किया कि आप मणिपुर पर चर्चा कराइए। लेकिन सरकार मणिपुर पर बात करने को तैयार नहीं हैं।
Recommended Video
संजय सिंह ने कहा कि पीएम मोदी सदन में आने को तैयार नहीं हैं। हमारा विरोध जारी रहेगा। राष्ट्रपति महात्मा गांधी की प्रतिमा पर मैं अपना आंदोलन जारी रखूंगा। सभी पॉलिटिकल पार्टी ने कहा कि वे इस धरना में साथ देंगे।
यह भी पढ़ें- संसद के मानसून सत्र के लिए संजय सिंह के निलंबन पर AAP की प्रतिक्रिया, जानिए सौरभ भारद्वाज ने क्या कहा?












Click it and Unblock the Notifications