संसद के मानसून सत्र के लिए संजय सिंह के निलंबन पर AAP की प्रतिक्रिया, जानिए सौरभ भारद्वाज ने क्या कहा?
संसद के मानसून सत्र सांसद संजय सिंह के निष्कासन को उनकी पार्टी की ओर दुर्भाग्यपूर्ण बताया जा रहा है। संसद के इस निर्णय के बाद राज्यसभा में बिजनेस एडवाइजरी कमेटी की बैठक से सभी विपक्षी दलों ने वॉकआउट किया।
संसद का मानसून सत्र के पहले चरण की शुरुआत ही विपक्ष के जोरदार विरोध से शुरू हुई। उपसभापति ने आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह को संसदीय आचरण का पालन ना करने पर मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित कर दिया। जिसका विपक्षी दलों ने विरोध किया है। पहले की कार्यवाही के बाद राज्यसभा में बिजनेस एडवाइजरी कमेटी की बैठक हुई, जिसमें विपक्षी दलों को भी बुलाया गया था। लेकिन इस बैठक से भी विपक्ष ने किनारा किया।

सांसद संजय सिंह के मानसून सत्र के लिए निलंबन के बाद संसद की कार्यवाही को लेकर केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी और अर्जुन राम मेघवाल ने विपक्षी नेताओं से मुलाकात की। उन्होंने राज्यसभा में बिजनेस एडवाइजरी कमेटी की बैठक की आयोजित की गई। लेकिन इस बैठक से सभी विपक्षी दलों ने वॉकआउट किया।
आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह को मानसून सत्र के तीसरे दिन सभापति जगदीप धनखड़ ने पूरे सेशन के लिए सस्पेंड कर दिया। सभापति ने एक कार्रवाही उस वक्त की जब संजय सिंह राज्यसभा में दूसरे विपक्षी दलों के साथ मणिपुर मुद्दे को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे।
'आप' सांसद का निलंबन, बेंगलुरु की बैठक के बाद 26 विपक्षी पार्टियों का पहला 'यूनिटी टेस्ट' होगा। अब ये देखना होगा कि विपक्षीॉ पार्टियों के गठबंधन में कांग्रेस सहित अन्य दल, आप सांसद के निलंबन का कितना विरोध करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications