पीएम मोदी को बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और मणिपुर में लगी आग को रोकने का समय नहीं है: संजय सिंह
New Delhi: आम आदमी पार्टी के सांसद संजीव अरोड़ा के ठिकानों पर ED ने छापेमारी की। उनके सहयोगी हेमंत सूद के घर भी ईडी की टीम रेड करने पहुंची। ईडी की कार्रवाई को लेकर आप और बीजेपी के बीच आरोप-प्रत्यारोप जारी है। इस कार्रवाई के बाद आप सांसद संजय सिंह ने बीजेपी पर हमला बोला।
संजय सिंह प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए बीजेपी पर प्रतिशोध की राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 'नफरत' की लाइलाज बीमारी का शिकार हो चुके हैं। नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल के प्रति नफरत और घृणा से भरे हुए हैं। उन्हें देश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और मणिपुर में लगी आग को रोकने का समय नहीं है। वह सुबह उठते ही आम आदमी पार्टी को खत्म करने के काम पर लग जाते हैं।

'देश संविधान से चलेगा मोदी जी'
आप सांसद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तानाशाही का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, आपकी ED को सुप्रीम कोर्ट से कई बार लताड़ पड़ी है, लेकिन फिर भी मानने को तैयार नहीं है। नरेंद्र मोदी जी, यह देश संविधान से चलेगा, आपकी तानाशाही से नहीं।
'आप को तोड़ने की कोशिश'
सांसद संजय सिंह ने आम आदमी पार्टी को तोड़ने का आरोप लगाया। बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा, नरेंद्र मोदी ने हमारे कई नेताओं को जेल में डालकर तोड़ने की कोशिश की, लेकिन वह इसमें भी असफल रहे। अब उन्होंने AAP के राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा के यहां ED की छापेमारी करवाई है। यह छापेमारी हरियाणा में BJP की हार को छुपाने के लिए की गई है। संजीव अरोड़ा जी समाजसेवा करते हैं और उनके यहां कभी पहले ED नहीं पहुंची थी। उनका गुनाह केवल इतना है कि वह AAP के राज्यसभा सांसद हैं।
'विधानसभा में मनोनित विधायक नियुक्त करना गलत'
वहीं, इसके साथ ही संजय सिंह ने दिल्ली विधानसभा का मुद्दा उठाते हुए कहा कि विधानसभा में मनोनीत विधायक नियुक्त करना और उन्हें वोट करने का अधिकार देना बेहद ही गंदा मजाक है। BJP देश के संविधान, लोकतंत्र और आरक्षण को ख़त्म करना चाहते हैं।












Click it and Unblock the Notifications