VIDEO:मोबाइल में मग्न शख्स मेट्रो ट्रैक पर गिरा, मसीहा बन CISF जवान ने बचाई जान
नई दिल्ली, 05 फरवरी: लोगों तो अक्सर सड़कों पर चलते समय या कारचलते वक्त मोबाइल का इस्तेमाल करते देखे जा सकते हैं। उनकी ये आदत कई बार उन सिर्फ उनके लिए बल्कि अन्य लोगों के लिए भी खतरा बन जाती है। कई बार ऐसी खबरें आई है कि, सड़क पर चलते वक्त मोबाइल युवक दुर्घटना का शिकार हो गया। अब एक ऐसा ही मामला दिल्ली के शाहदरा इलाके से आया है। जहां पर मोबाइल चलाने में मशगूल एक शख्स मेट्रो की पटरियों पर जा गिरा।

फोन देखते हुए अचानक मेट्रो ट्रैक पर गिरा शख्स
दिल्ली के शाहदरा मेट्रो स्टेशन पर एक शख्स हाथ में मोबाइल फोन पकड़े प्लेटफॉर्म पर टहल रहा था। वह मोबाइल देखने में इतना मग्न था कि पता ही नहीं चला कि कब चलते-चलते प्लेटफॉर्म के किनारे पहुंच गया और मेट्रो ट्रैक पर जा गिरा। गनीमत ये रही कि उस वक्त मेट्रो स्टेशन पर कोई ट्रेन नहीं आ रही थी। जैसे ही वह शख्स ट्रैक पर गिरा तभी स्टेशन पर मौजूद सीआईएसएफ की क्विक रिस्पॉन्स टीम के जवानों ने देख लिया और वे उसे बचाने के लिए दौड़ पड़े।
सीआईएफएफ के जवान ने बचाई जान
सीआईएसएफ जवान रोहतास चंद्र तुरंत फुर्ती दिखाते हुए ट्रैक पर उतरे और शख्स को बचाया। ट्रैक पर गिरने वाले शख्स को मामलूी चोटें आईं हैं। शख्स की पहचान शाहदरा के रहने वाले 57 साल के शैलेंद्र मेहता के तौर पर हुई है। घटना शुक्रवार को रात साढ़े 7 बजे के करीब की है। शख्स के पैर पर मामूली खरोंच ही आई। अगर कुछ सेकंड की देरी होती तो यात्री की मेट्रो की चपेट में आने से जान भी जा सकती थी।

जवान की हर कोई कर रहा है तारीफ
सीआईएसएफ ने अपने जवान की इस बहादुरी की सराहना की है। इस घटना की सीसीटीवी फुटेज पर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। लोग जहां एक और जवान की तारीफ कर रहे हैं। तो वहीं अन्य लोगों को ऐसे हादसों से बचने की हिदायत भी देते दिखे। एक यूजर ने लिखा कि, इसलिए मेट्रो कहती है कि पीली पट्टी के पीछे रहें। शुक्र है कोई अनहोनी नहीं हुई।












Click it and Unblock the Notifications