'दिल्ली के लोग सातों सीटें AAP को देंगे', लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बोले केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री व आईएनडीआईए के घटक दल आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने लोकसभा चुनाव को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा है कि दिल्ली की जनता राष्ट्रीय राजधानी की सभी सातों लोकसभा सीटों पर जीत दिलाएगी।

आगामी लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की आईएनडीआईए गठबंध के साथ आम आदमी पार्टी के चुनावी मैदान में उतरने को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। ये दावा इसलिए किया जा रहा है क्योंकि पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने रविवार को बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि दिल्ली की सभी सातों सीटों पर आम आदमी पार्टी जीत हासिल करेगी।

Arvind Kejriwal LS Elections 2024

सीएम केजरीवाल ने ये बड़ा दावा पंजाब के तरनतारन में एक रैली के दौरान किया। मंच से उन्होंने दिल्ली के लोगों से राष्ट्रीय राजधानी की सभी सात लोकसभा सीटों पर आम आदमी पार्टी को जीत दिलाने की अपील की।

बता दें कि आम आदमी पार्टी ने पंजाब में अकेले लड़ने की ऐलान किया है। आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने पंजाब की सभी 13 लोकसभा सीटों और चंडीगढ़ की एक लोकसभा सीट पर उम्मीदवार उतारने की घोषणा कर दी है। यहां 'आप' के आईएनडीआईए गठबंधन के साथ नहीं रहेगी। वहीं अब दिल्ली को लेकर सीएम केजरीवाल के बयान के बाद भी ऐसी ही संभावनाएं बढ़ गई हैं। हालांकि आम आमदी पार्टी ने इसको लेकर किसी तरह का कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+