Delhi News: दिल्ली में एंट्री करते ही देना पड़ेगा कंजेशन टैक्स, जानिए पूरी डिटेल

Delhi Congestion Tax: दिल्ली सरकार कंजेशन टैक्स लागू करने की दिशा में बढ़ चुकी है। राष्ट्रीय राजधानी में निरंतर बढ़ती वाहनों की भीड़भाड़ और प्रदूषण को कम करने के मकसद से कंजेशन टैक्स लाने की योजना पर सरकार कार्य कर रही है। लंदन, न्यूयॉर्क और सिंगापुर में पूर्व से कंजेशन टैक्स लागू है, वहीं अब दिल्ली सरकार भी इस संबंध में विचार कर रही है।

एक प्रतिष्ठित अंग्रेजी अख़बार में छपी खबर के अनुसार "पीक आवर्स के दौरान शहर में प्रवेश करने वाले वाहनों से कंजेशन टैक्स वसूला जाएगा। 13 प्रमुख एंट्री पॉइंट्स पर सुबह 8 से 10 बजे तक और शाम 5.30 से 7.30 बजे तक यह टैक्स वसूला जाएगा।"

india news

दिल्ली सरकार की योजना है कि यह टैक्स मैन्युअल तरीके के स्थान पर फास्टैग के जरिए वसूला जाएगा। आरएफआईडी रीडर और एनपीआर (नंबर प्लेट पहचान) कैमरों की सहायता से ऐसा किया जाएगा,ताकि वाहन बिना अवरोध, बिना रुके टैक्स का भुगतान करें,ताकि ट्रैफिक जाम न हो। एक सीनियर अधिकारी ने बताया कि "कंजेशन राशि पर कार्य कर रहे है। इससे जुड़ा एक प्रस्ताव भी दिया गया है. हालांकि मोटर वाहन अधिनियम में ऐसे शुल्क का उल्लेख नहीं है, लिहाजा या तो अधिनियम में बदलाव या नए वैधानिक प्रावधानों की जरूरत है।"

पडोसी के राज्यों से दिल्ली में बड़ी मात्रा में वाहनों का आगमन लगातार बढ़ा रहा है। जिससे की ट्रैफिक की दिक्कते समेत वायु प्रदूषण की समस्या बढ़ रही है।

एक सीनियर अधिकारी ने कहा कि कंजेशन टैक्स से दोपहिया वाहनों और गैर-प्रदूषणकारी वाहनों समेत वी वाहनों को छूट दी जाएगी। कंजेशन टैक्स से जमा की गई राशि को सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने और सड़कों में सुधार लाने के लिए इस्तेमाल किया जाएगा।

ज्ञात हो कि इससे पहले भी दिल्ली में दो दफा जेशन टैक्स का प्रस्ताव आ चुका है। साल 2009 में पूर्व सीएम शीला दीक्षित सरकार कंजेशन टैक्स का प्रस्ताव लेकर आई थी, इसके बाद 2018 में सरकार ने चुनिंदा सड़क में प्रवेश करने वाले वाहनों पर इस कर लगाने का प्रस्ताव तैयार किय़ा था, किन्तु दोनों बार ये लागू नहीं हो सका।

यह भी पढ़ें CG Abujhmad Encounter: घायल जवान से मिले गृहमंत्री विजय शर्मा, नक्सलियों से की अपील, घर वापस लौट आइए

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+