Delhi Metro: Kissing के बीच अब यात्रियों में मारपीट, मेट्रो कोच के अंदर लात-घूंसों का पुराना Video Viral
Viral Delhi Metro Fight Video: दिल्ली मेट्रो में कई आपत्तिजनक वीडियो वायरल हो चुकी है। इस बीच अब कोच के अंदर यात्रियों का वीडियो वायरल हो रहा है।

दिल्ली मेट्रो बीते दिनों से अश्लीलता से लेकर रील्स बनाने तक का अड्डा बन चुका है। मेट्रो प्रशासन की लाख मनाही के बाद भी लोग गंदी हरकतें करने से बाज नहीं आ रहे। हाल ही में मेट्रो कोच के अंदर किस करने का वीडियो वायरल हुआ था। वहीं अब झगड़े का वीडियो सामने आया है, जिसमें कोच के अंदर दो लोगों में कहासुनी के बाद हाथापाई हो गई।
गलत चर्चाओं में इन दिनों मेट्रो
साफ शब्दों में कहे तो दिल्ली मेट्रो इन दिनों गलत कारणों से चर्चा में है। मेट्रो के अंदर किस करते कपल से लेकर युवक के मास्टिपेशन तक कई शर्मनाक घटनाओं की वीडियो सामने आ चुकी है। अब मेट्रो कोच के अंदर दो यात्रियों के बीच मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा है।
इस वीडियो को ट्विटर पर @gharkekalesh अकाउंट पर पोस्ट किया गया है, जिसमें देखा जा सकता है कि दो लोग मेट्रो के अंदर झगड़ते दिखाई दे रहे हैं। पहले दोनों के बीच कहासुनी होती है, जो बाद में हाथापाई पर उतर जाती है।
कोच के अंदर 2 लोगों में मारपीट
देखा जाए तो यह वीडियो पुराना दिखाई दे रहा है, क्योंकि दोनों ही झगड़ा करने वाले लोगों ने सर्दी के कपडे़ पहने हैं, जिससे साफ होता है कि यह ठंड के दिनों की वीडियो है, जो मेट्रो के विवादों के बीच फिर से वायरल हो रहा है।लेकिन लोगों के बीच मेट्रो के अंदर इस तरह से झगड़ा काफी हैरान कर देने वाला है।
पुराना वीडियो फिर से वायरल
वीडियो के कैप्शन में लिखा कि- दिल्ली मेट्रो में दो लोगों के बीच कलेश। 13 मई को शेयर किए इस वीडियो को अब तक 85 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। रिएक्शन में लोग अपनी अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। किसी ने गुस्सा निकाला तो किसी ने मजे लिए। एक यूजर ने लिखा कि यह तो रोज का है।












Click it and Unblock the Notifications