Air India फ्लाइट में क्रू मेंबर से फिर हुई बदसलूकी, यात्री ने पहले दी गालियां फिर किया हमला
एयर इंडिया की फ्लाइट AI882 में क्रू मेंबर के साथ बदतमीजी का मामला सामने आया है। यात्री ने क्रू मेंबर को गालियां दी फिर उसने आक्रामक व्यवहार किया।

एयर इंडिया फ्लाइट में यात्रियों द्वारा क्रू मेंबर के साथ बदसलूकी की घटनाएं बढ़ती ही जा रही हैं। एयर इंडिया फ्लाइट AI882 में 29 मई को एक यात्री ने क्रू मेंबर्स के साथ बदसलूकी कर दी। आक्रामक व्यवहार को देखते हुए उसे सुरक्षा कर्मियों को सौंप दिया गया।
एयर इंडिया ने अपने जारी बयान में कहा कि 29 मई को एक यात्री ने पहले क्रू मेंबर को गालियां दी। उसके बाद उसने आक्रामक रुख अख्तियार करते हुए एक सदस्य पर हमला भी किया। दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरने के बाद भी उसका ये व्यवहार जारी रहा। हमने नियामक को भी घटना की सूचना दी है।
बता दें कि इससे पहले भी 10 अप्रैल को दिल्ली से लंदर जा रही फ्लाइट में एक यात्री ने दो महिला क्रू मेंबर के साथ बदसलूकी थी। इस मामले पर एयर इंडिया ने एक्शन लेते हुए आरोपी व्यक्ति पर दो साल का प्रतिबंध लगा दिया था।
वहीं, इससे पहले 11 मई को नशे की हालत में एक महिला यात्री ने दिल्ली कोलकाता की इंडिगो फ्लाइट में क्रू मेंबर के साथ बदतमीजी की थी। चालक दल के सदस्यों और साथी यात्रियों ने उसे नशे की हालत में पाया था। विमान उतरने के बाद उसे सीआईएसएफ के हवाले कर दिया गया था।












Click it and Unblock the Notifications