Pahalgam Terror Attack: "अमेरिका भारत के साथ खड़ा है", पाकिस्तानी पत्रकार के सवाल को प्रवक्ता ने किया इंकार
Pahalgam Terror Attack: अमेरिकी विदेश विभाग की प्रवक्ता टैमी ब्रूस ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक पाकिस्तानी पत्रकार के सवाल का जवाब देने से साफ इंकार कर दिया। पाकिस्तानी पत्रकार ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान सीमा पर तनाव को लेकर प्रतिक्रिया मांगी थी।
इस सवाल के जवाब में ब्रूस ने कहा, "मैं इस पर कोई टिप्पणी नहीं करूंगी। मैं आपके सवाल की सराहना करती हूं, और संभव है कि हम किसी और विषय पर आपसे फिर बात करें। लेकिन इस मुद्दे पर मेरे पास कहने के लिए कुछ नहीं है। राष्ट्रपति, विदेश मंत्री और उप सचिव पहले ही इस विषय पर अपनी स्थिति स्पष्ट कर चुके हैं। मैं इस विषय पर कुछ नहीं बोलुंगी।

अमेरिका आतंकवाद के हर तरह से कड़ी निंदा करता है: टैमी ब्रूस
अमेरिकी प्रवक्ता टैमी ब्रूस ने साफ-साफ शब्दों में कहा कि अमेरिका आतंकवाद के हर तरह से कड़ी निंदा करता है और इस मुद्दे पर भारत के साथ खड़ा है। उन्होंने बताया कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और विदेश मंत्री मार्को रुबियो पहले ही यह संदेश दे चुके हैं कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में अमेरिका भारत के साथ एकजुट है।
अमेरिका हमले में मारे गए लोगों और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता है: टैमी ब्रूस
न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक अमेरिकी विदेश विभाग की प्रवक्ता टैमी ब्रूस ने कहा, "...मैं इस पर टिप्पणी नहीं करूंगी। मैं इस स्थिति पर और कुछ नहीं कहूंगी। राष्ट्रपति और विदेश मंत्री ने बातें कही हैं, जैसा कि उप विदेश मंत्री ने कहा है।" उनसे पूछा गया कि क्या अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कश्मीर मुद्दे पर भारत और पाकिस्तान के बीच मध्यस्थता करने का इरादा रखते हैं, जैसा कि उन्होंने अपने पहले कार्यकाल के दौरान किया था। उन्होंने कहा कि अमेरिका हमले में मारे गए लोगों और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता है।
#WATCH | #PahalgamTerroristAttack | "...I'm not going to be remarking on it. I will say nothing more on that situation. The President and the Secretary have said things, as has the Deputy Secretary," says Tammy Bruce, US State Department spokesperson, on being asked if the US… pic.twitter.com/gO7FQ3pNvu
— ANI (@ANI) April 24, 2025
भारत इस कायरतापूर्ण और जघन्य आतंकवादी हमले को बर्दाश्त नहीं करेगा: PM मोदी
आपको बता दे कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फोन किया और इस हमले में जान गंवाने वालों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने भारत के साथ एकजुटता जताते हुए आतंकवाद के खिलाफ संघर्ष में अमेरिका के तरफ से पूरा समर्थन देने का आश्वासन दिया है।
प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति ट्रंप का आभार जताते हुए कहा, "भारत इस कायरतापूर्ण और जघन्य आतंकवादी हमले को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगा। हम इस हमले के पीछे जिम्मेदार आतंकियों और उनके समर्थकों को न्याय के कठघरे तक पहुंचाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।"












Click it and Unblock the Notifications