दिल्ली के सरोज अस्पताल में भी खड़ा हुआ ऑक्सीजन संकट, 70 मरीजों की हालत है गंभीर

नई दिल्ली, अप्रैल 24। देश की राजधानी दिल्ली के अस्पतालों में ऑक्सीजन का संकट गहराता जा रहा है। शनिवार को जयपुर गोल्डन अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी के कारण ही 25 मरीजों की मौत हो गई। वहीं रोहिणी के सरोज अस्पताल में ऑक्सीजन की किल्लत के हालात बन गए हैं। दरअसल, अस्पताल के कोविड डिपार्टमेंट इंचार्ज का कहना है कि उनके पास ऑक्सीजन के बैकअप की सप्लाई अभी तक नहीं हुई है, अभी अस्पताल में 70 मरीज गंभीर स्थिति में हैं, जिन्हें ऑक्सीजन देना बहुत जरूरी है। अस्पताल का कहना है कि अगर समय रहते ऑक्सीजन की सप्लाई नहीं हो पाई तो बहुत बड़ी घटना हो सकती है।

Saroj Hospital

सरोज अस्पताल में बंद हुए नए दाखिले

Recommended Video

    Oxygen Crisis: Batra Hospital के MD हालात बयां करते हुए रो पड़े, देखें Video | वनइंडिया हिंदी

    आपको बता दें कि सरोज अस्पताल ने अब नए मरीजों को भर्ती करना बंद कर दिया है। साथ ही पुराने मरीजों को डिस्चार्ज करना शुरू कर दिया है। अस्पताल के अधिकारियों का कहना है कि हम पिछले पांच दिनों से ऑक्सीजन के लिए प्रयास कर रहे हैं, लेकिन कहीं से कामयाबी नहीं मिल रही है। सभी प्रयास विफल हुए हैं। हमें अपने कोटे की दवाई और ऑक्सीजन नहीं मिली और सरकार हमें ये सब उपलब्ध कराने में नाकाम रही है।

    गंगा राम अस्पताल में भी ऑक्सीजन का संकट

    आपको बता दें कि ऑक्सीजन की भारी कमी गंगाराम अस्पताल में भी है। जानकारी के मुताबिक, गंगाराम अस्पताल में सिर्फ एक घंटे के करीब की ऑक्सीजन बची है। वहीं अस्पताल ने केंद्र सरकार से अपील की है कि अस्पताल में कोविड बेड की संख्या बढ़ाई जाए। इसके अलावा अस्पताल में ऑक्सीजन की सप्लाई भी बहुत कम है। दिल्ली से सटे गुरुग्राम के अस्पतालों में भी ऑक्सीजन की भारी कमी देखी जा रही है। फोर्टिस और मैक्स अस्पताल में आज फिर ऑक्सीजन का संकट पैदा हो गया है। इन अस्पतालों ने ट्वीट कर सरकार से मदद मांगी है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+