दिल्ली: सदर बाजार में बड़ा हादसा, पानी की पाइप फटने से एक की मौत, एक घायल
घटना कुतुब रोड की दुकान नंबर 872 पर हुई। सूचना मिलने पर दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, लेकिन आग नहीं लगी थी।

Sadar Bazar: दिल्ली के सदर बाजार में शनिवार को बड़ा विस्फोट हो गया। पानी की पाइप फटने से हुए विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे के कारण का पता नहीं चल पाया है। दमकल अधिकारियों ने कहा कि ऐसा लगता है कि यह एक ढांचा गिरा है क्योंकि साइट पर कोई आग या धुआं नहीं था। दिल्ली पुलिस ने कहा कि यह घटना कोई विस्फोट नहीं थी। उन्होंने कहा कि हम कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं। प्रथम दृष्टया पानी के पंप का पाइप फट गया है।
शनिवार को शाम करीब 6:20 बजे जोर का धमाका सुना गया, जिसके बाद धूल और इलाके में सीढ़ियां टूटकर गिर गईं। घटना कुतुब रोड की दुकान नंबर 872 पर हुई। सूचना मिलने पर दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, लेकिन आग नहीं लगी थी।
Recommended Video

प्रथम दृष्टया में यह पता लगा है कि यह पानी के पाइप के कारण विस्फोट से लग रहा था। कोई कालिख, आग, छर्रों या किसी भी रसायन आदि की गंध नहीं देखी गई। वर्तमान में एक घायल व्यक्ति को पीसीआर द्वारा बारा हिंदू राव अस्पताल में रेफर किया गया। मामूली चोटें आई हैं। क्षेत्र को सील कर दिया गया है।
यह भी पढ़ें- दिल्ली में केजरीवाल से AAP गुजरात की नई टीम ने की मुलाकात, भविष्य की रणनीति पर किया मंथन












Click it and Unblock the Notifications